प्रधानमंत्री 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे
July 03rd, 11:25 am
पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। राजस्थान में वे जोधपुर से मॉडिफाइड UDAN स्कीम की शुरुआत करेंगे और बालोतरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद गुजरात के साणंद में, वे CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स तक होगी।प्रधानमंत्री ने कोट्टायम (सबरीमाला) में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना के लिए स्थल की मंजूरी की सराहना की
April 18th, 10:33 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोट्टायम (सबरीमाला) में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना के लिए स्थल हेतु नागर विमानन मंत्रालय द्वारा 2250 एकड़ से अधिक भूमि की मंजूरी मिलने की सराहना की है।प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा, गुजरात में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया
October 22nd, 05:07 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वडोदरा, गुजरात में 3600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “हम अपने काम को लेकर स्पष्ट हैं। हमारी सभी योजनाएं देश के हर नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और सभी संसाधनों का प्रयोग देश के विकास में किया जा रहा है।”प्रधानमंत्री गुजरात का दौरा करेंगे, घोघा और दहेज के बीच रो-रो नौका सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे
October 21st, 06:17 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे जहां वे घोघा और दहेज के बीच रो-रो नौका सेवा का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और घोघा एवं वडोदरा में जन सभाओं को संबोधित करेंगे।