टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा
January 27th, 06:48 pm
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट
January 27th, 06:15 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।भारत–ईयू संबंधों में एक नए युग का शंखनाद: भारत–ईयू बिजनेस फोरम में पीएम मोदी
January 27th, 04:32 pm
भारत–ईयू बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मार्केट इकोनॉमिक्स होने के नाते, भारत और ईयू साझा मूल्यों, वैश्विक स्थिरता के लिए साझा प्राथमिकताओं और ओपन सोसाइटीज के रूप में अपने लोगों के बीच स्वाभाविक संबंधों को साझा करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह साझेदारी नई ऊंचाइयों को छू रही है और दुनिया की सबसे प्रभावशाली साझेदारियों में से एक के रूप में उभर रही है, जिसमें पिछले 10 वर्षों में हमारा व्यापार दोगुना होकर 180 बिलियन यूरो तक पहुंच गया है।पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भारत–ईयू बिजनेस फोरम को संबोधित किया
January 27th, 04:30 pm
भारत–ईयू बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मार्केट इकोनॉमिक्स होने के नाते, भारत और ईयू साझा मूल्यों, वैश्विक स्थिरता के लिए साझा प्राथमिकताओं और ओपन सोसाइटीज के रूप में अपने लोगों के बीच स्वाभाविक संबंधों को साझा करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह साझेदारी नई ऊंचाइयों को छू रही है और दुनिया की सबसे प्रभावशाली साझेदारियों में से एक के रूप में उभर रही है, जिसमें पिछले 10 वर्षों में हमारा व्यापार दोगुना होकर 180 बिलियन यूरो तक पहुंच गया है।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल के दौरे पर रहेंगे
January 22nd, 02:23 pm
पीएम मोदी 23 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे, जहां वे रेल कनेक्टिविटी, शहरी आजीविका, विज्ञान और इनोवेशन, नागरिक-केंद्रित सेवाएं और एडवांस हेल्थकेयर सर्विस सहित प्रमुख क्षेत्रों में कई डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री केरल के स्ट्रीट वेंडर्स सहित एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण राशि भी वितरित करेंगे।स्टार्टअप्स का साहस, आत्मविश्वास और नवाचार भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं: पीएम मोदी
January 16th, 01:30 pm
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पिछले एक दशक में स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न की संख्या में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी पर प्रकाश डाला और स्टार्टअप्स में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत फरवरी 2026 में AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है, जो युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने और नवाचार करने का आग्रह कियाभारत और जर्मनी के बीच घनिष्ठ सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है: जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी
January 12th, 12:49 pm
पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जर्मनी के साथ अपनी मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुका है और 50 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।आज जॉर्डन के हर बिजनेस, हर इन्वेस्टर के लिए भी भारत में अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं: भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी
December 16th, 12:24 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।प्रधानमंत्री और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को संबोधित किया
December 16th, 12:23 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।आज, भारत नैतिक और मानव-केंद्रित एआई के लिए वैश्विक ढांचे को आकार दे रहा है: ईएसटीआईसी 2025 में पीएम मोदी
November 03rd, 11:00 am
इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर और ISRO वैज्ञानिकों को भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने जय विज्ञान, जय अनुसंधान की भावना का आह्वान करते हुए, ₹1 लाख करोड़ की रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन स्कीम की घोषणा की।पीएम मोदी ने इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित किया
November 03rd, 10:30 am
इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर और ISRO वैज्ञानिकों को भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने जय विज्ञान, जय अनुसंधान की भावना का आह्वान करते हुए, ₹1 लाख करोड़ की रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन स्कीम की घोषणा की।भारत के शिपिंग सेक्टर में काम करने और विस्तार करने का यह सही समय है: मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव मुंबई में पीएम मोदी
October 29th, 04:09 pm
मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया
October 29th, 04:08 pm
मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की जापान यात्रा
August 29th, 06:23 pm
पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने इकोनॉमिक सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, पर्यावरण और संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत किया। प्रमुख उपलब्धियों में 10-वर्षीय जॉइंट विजन, सुरक्षा सहयोग, ह्यूमन रिसोर्स एक्सचेंज, डिजिटल साझेदारी, क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव्स, स्पेस सहयोग, SME और AI फोरम्स, तथा राज्य-प्रान्त एवं बिजनेसेज के बीच गहन संबंध शामिल हैं।पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट को संबोधित किया - ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर सेशन
July 07th, 11:38 pm
पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट में ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर एक सेशन को संबोधित किया, जिसमें भागीदार देशों और आमंत्रित राष्ट्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए क्लाइमेट-चेंज; जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विषय है। उन्होंने क्लाइमेट-जस्टिस को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया। पीएम मोदी ने One Earth, One Health” मंत्र पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जब भारत अगले साल BRICS की अध्यक्षता संभालेगा, वह जन-केंद्रित और humanity first” अप्रोच के साथ ग्लोबल-साउथ को प्राथमिकता देगा।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’
July 07th, 11:13 pm
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सराहना की कि BRICS ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने People, Planet, and Progress” की स्पिरिट से प्रेरित होकर कई प्रमुख पहल शुरू की हैं और भारत 2070 तक नेट-जीरो हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल जब भारत BRICS की अध्यक्षता करेगा, तब सदस्य देश इन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर और भी घनिष्ठता से काम करते रहेंगे।प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 03:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कोरिया के राष्ट्रपति श्री ली जे-म्युंग से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत और कोरिया वाणिज्य, निवेश, प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन, पोत निर्माण आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहते हैं।सी-फूड से लेकर टूरिज्म और ट्रेड तक, कोस्टल रीजन में देश एक नए इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है: भुज, गुजरात में पीएम मोदी
May 26th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कच्छ ने आशा और अथक प्रयास की ताकत को साबित कर दिखाया है और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री ने उस विनाशकारी भूकंप को याद किया, जिसके बाद कई लोगों ने इस क्षेत्र के भविष्य पर संदेह जताया था। उन्होंने धोलावीरा और लोथल को भारत की समृद्ध विरासत के प्रमुख उदाहरण के रूप में बताया। साथ ही उन्होंने UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त स्मृति वन मेमोरियल का भी उल्लेख किया।पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में ₹53,400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
May 26th, 04:45 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कच्छ ने आशा और अथक प्रयास की ताकत को साबित कर दिखाया है और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री ने उस विनाशकारी भूकंप को याद किया, जिसके बाद कई लोगों ने इस क्षेत्र के भविष्य पर संदेह जताया था। उन्होंने धोलावीरा और लोथल को भारत की समृद्ध विरासत के प्रमुख उदाहरण के रूप में बताया। साथ ही उन्होंने UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त स्मृति वन मेमोरियल का भी उल्लेख किया।