कैबिनेट ने कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ₹1507.00 करोड़ की अनुमानित लागत से ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के डेवलपमेंट को मंजूरी दी
August 19th, 03:13 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में ₹1507.00 करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के डेवलपमेंट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य क्षेत्र में अनुमानित ट्रैफिक ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विस्तृत एक टर्मिनल भवन का निर्माण करना है, जो व्यस्त समय में 1000 यात्रियों (PHP) की हैंडलिंग में सक्षम होगा।