पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट को संबोधित किया - ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर सेशन

July 07th, 11:38 pm

पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट में ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर एक सेशन को संबोधित किया, जिसमें भागीदार देशों और आमंत्रित राष्ट्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए क्लाइमेट-चेंज; जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विषय है। उन्होंने क्लाइमेट-जस्टिस को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया। पीएम मोदी ने One Earth, One Health” मंत्र पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जब भारत अगले साल BRICS की अध्यक्षता संभालेगा, वह जन-केंद्रित और humanity first” अप्रोच के साथ ग्लोबल-साउथ को प्राथमिकता देगा।

पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’

July 07th, 11:13 pm

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सराहना की कि BRICS ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने People, Planet, and Progress” की स्पिरिट से प्रेरित होकर कई प्रमुख पहल शुरू की हैं और भारत 2070 तक नेट-जीरो हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल जब भारत BRICS की अध्यक्षता करेगा, तब सदस्य देश इन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर और भी घनिष्ठता से काम करते रहेंगे।

आज विश्व को करप्शन-फ्री और ट्रांसपेरेंट सरकारों की जरूरत: पीएम मोदी

February 14th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने दुबई में 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024' को संबोधित किया। बीते वर्षों में अपनी सरकार पर, देश की जनता के लगातार बढ़ते भरोसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह गवर्नेंस में जन-भावनाओं को प्राथमिकता देने के कारण संभव हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में समावेशी और सबको साथ लेकर चलने वाली सरकारों की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024 को संबोधित किया

February 14th, 02:09 pm

पीएम मोदी ने दुबई में 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024' को संबोधित किया। बीते वर्षों में अपनी सरकार पर, देश की जनता के लगातार बढ़ते भरोसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह गवर्नेंस में जन-भावनाओं को प्राथमिकता देने के कारण संभव हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में समावेशी और सबको साथ लेकर चलने वाली सरकारों की जरूरत है।

GIFT सिटी में ग्लोबल फिनटेक वर्ल्ड का गेटवे बनने की पूरी क्षमता : पीएम मोदी

December 09th, 11:09 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक से जुड़े ग्‍लोबल थॉट लीडरशिप प्‍लेटफॉर्म-इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया। उन्होंने दुनिया में तेजी से बढ़ते भारत के फिनटेक मार्केट तथा पॉलिसी और गुड गवर्नेंस से संचालित भारत की ग्रोथ स्टोरी पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने भारत की लगातार मजबूत होती अर्थव्यवस्था का श्रेय बीते लगभग 10 वर्षों में किए गए असाधारण सुधारों को दिया।

प्रधानमंत्री ने इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया

December 09th, 10:40 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक से जुड़े ग्‍लोबल थॉट लीडरशिप प्‍लेटफॉर्म-इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया। उन्होंने दुनिया में तेजी से बढ़ते भारत के फिनटेक मार्केट तथा पॉलिसी और गुड गवर्नेंस से संचालित भारत की ग्रोथ स्टोरी पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने भारत की लगातार मजबूत होती अर्थव्यवस्था का श्रेय बीते लगभग 10 वर्षों में किए गए असाधारण सुधारों को दिया।

भारत ने सीओपी-28 में संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्लोबल ग्रीन क्रेडिट पहल की संयुक्त रूप से मेजबानी की

December 01st, 08:28 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1 दिसंबर, 2023 को दुबई में आयोजित सीओपी-28 के दौरान हुए ‘ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम’ पर हुए उच्च स्तरीय कार्यक्रम की यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ संयुक्त रूप से मेजबानी की। इस कार्यक्रम में स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टरसन, मोज़ाम्बिक के राष्ट्रपति महामहिम श्री फ़िलिप न्यूसी और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष महामहिम श्री चार्ल्स मिशेल की भागीदारी देखी गई।

ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए क्लाइमेट फाइनेंस और टेक्नोलॉजी अनिवार्य: पीएम मोदी

December 01st, 08:06 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में ‘ट्रांसफॉर्मिंग क्लाइमेट फाइनेंस’ पर COP-28 प्रेसीडेंसी सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि क्लाइमेट चेंज में न्यूनतम भूमिका के बाद भी भारत सहित ग्लोबल साउथ के विभिन्न देश क्लाइमेट चेंज के सर्वाधिक दुष्प्रभाव को झेल रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्लाइमेट चेंज का मुकाबला करने के लिए विकसित देश, ग्लोबल साउथ के देशों की अधिकतम सहायता करेंगे।

पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में पॉजिटिव पॉइंट्स जोड़ने वाले क्रियाकलाप ही ग्रीन क्रेडिट की बुनियाद: पीएम मोदी

December 01st, 07:22 pm

पीएम मोदी ने दुबई में COP-28 समिट में 'ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम' पर उच्च स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में पॉजिटिव पॉइंट्स जोड़ने वाले, क्रियाकलाप ही ग्रीन क्रेडिट की उनकी अवधारणा है। पीएम ने कहा कि पर्यावरण की समृद्धि के साथ अपनी समृद्धि की संस्कृति विकसित करने से ही पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।