प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के 29 देशों ने किया सम्मानित—जानिए क्यों!

July 07th, 04:59 pm

जब कुवैत, फ्रांस, पापुआ न्यू गिनी और दो दर्जन से ज़्यादा देशों के नेता, भारत के प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देते हैं, तो यह सिर्फ़ कूटनीतिक शिष्टाचार से कहीं ज़्यादा होता है। यह किसी देश के बढ़ते प्रभाव, मूल्यों और नेतृत्व की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया

June 16th, 01:45 pm

साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साइप्रस की उनकी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय लेकर आई है। उन्होंने अगले पांच वर्षों के लिए स्ट्रैटेजिक रोडमैप की योजनाओं की घोषणा की, जिसमें डिफेंस, साइबर व मैरिटाइम सिक्योरिटी तथा रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और UNSC में परमानेंट सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया।

‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है: पीएम मोदी

June 16th, 01:35 pm

पीएम मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने सम्मान स्वीकार किया और साइप्रस के राष्ट्रपति, सरकार तथा लोगों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के सदियों पुराने दर्शन को मान्यता देता है।

प्रधानमंत्री को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से सम्मानित किया गया

June 16th, 01:33 pm