कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) के निर्माण को मंजूरी दी

June 10th, 01:57 pm

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में ₹1,234.91 करोड़ की लागत से पहले जनरल पूल रेजिडेंशियल एकोमोडेशन (GPRA) कैंपस के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 17 एकड़ में फैले और 1,504 रिहायशी यूनिट वाले इस ग्रीन-रेटेड प्रोजेक्ट से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आधुनिक घर और नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी, साथ ही इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे और सरकारी कामकाज बेहतर ढंग से हो सकेगा।

पीएम 8 मार्च को दिल्ली में करीब ₹33,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

March 06th, 05:23 pm

पीएम मोदी 8 मार्च को दिल्ली में करीब ₹33,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह करीब ₹18,300 करोड़ की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिससे शहर के कई इलाकों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री, सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-5 क्वार्टर का दौरा कर महिला आवंटियों को चाबियां सौंपेंगे और GPRA पुनर्विकास योजना के तहत करीब ₹15,200 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे