प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल से मुलाकात की

July 09th, 01:55 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सुश्री सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की। दोनों लीडर्स ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लगातार मजबूत और विविध होते संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी और खेलों के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों का भी स्वागत किया। साथ ही, भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2032 से पहले आपसी सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल से बैठक

May 24th, 11:41 am

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एडमिरेलिटी हाउस में ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल महामहिम श्री डेविड हर्ले से बैठक की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच लम्बे समय से चली आ रही द्विपक्षीय साझेदारी को मज़बूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।