सेवा संकल्प प्रस्ताव

February 24th, 04:53 pm

‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए कैबिनेट की ऐतिहासिक पहली बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट ने अपना यह संकल्प दोहराया कि सरकार का हर निर्णय 140 करोड़ नागरिकों के प्रति सेवा की भावना से प्रेरित होगा और राष्ट्र निर्माण के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप होगा, जो ‘नागरिक देवो भव’ की भावना को दर्शाता है।

अब पश्चिम बंगाल में महा-जंगलराज से मुक्ति की बारी: नदिया की वर्चुअल रैली में पीएम मोदी

December 20th, 01:55 pm

खराब मौसम के चलते पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया में आयोजित जनसभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि घने कोहरे की वजह से उनके हेलीकॉप्टर का सुरक्षित उतरना संभव नहीं था। इससे पहले पीएम ने रानाघाट में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया, जो पश्चिम बंगाल की विकास-गाथा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया में वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया

December 20th, 01:53 pm

खराब मौसम के चलते पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया में आयोजित जनसभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि घने कोहरे की वजह से उनके हेलीकॉप्टर का सुरक्षित उतरना संभव नहीं था। इससे पहले पीएम ने रानाघाट में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया, जो पश्चिम बंगाल की विकास-गाथा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बीते 11 वर्षों के दौरान भारत ने अपने इकोनॉमिक DNA में काफी बदलाव किया है: भारत-ओमान बिजनेस फोरम में पीएम मोदी

December 18th, 04:08 pm

पीएम मोदी ने मस्कट में आयोजित भारत-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने भारत और ओमान के बीच सदियों पुराने समुद्री संबंधों का उल्लेख किया और भारत–ओमान सीईपीए को साझा विकास का स्पष्ट रोडमैप बताया। साथ ही, उन्होंने भारत की मजबूत आर्थिक गति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन एनर्जी, इनोवेशन, फिनटेक, एआई और एग्री-टेक जैसे भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों में साझेदारी करने के लिए ओमान के व्यापार जगत को आमंत्रित किया।

पीएम मोदी ने भारत-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित किया

December 18th, 11:15 am

पीएम मोदी ने मस्कट में आयोजित भारत-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने भारत और ओमान के बीच सदियों पुराने समुद्री संबंधों का उल्लेख किया और भारत–ओमान सीईपीए को साझा विकास का स्पष्ट रोडमैप बताया। साथ ही, उन्होंने भारत की मजबूत आर्थिक गति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन एनर्जी, इनोवेशन, फिनटेक, एआई और एग्री-टेक जैसे भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों में साझेदारी करने के लिए ओमान के व्यापार जगत को आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने जीएसटी को भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार वाला एक ऐतिहासिक सुधार बताया

July 01st, 03:49 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जीएसटी को लागू हुए आठ साल हो गये हैं और यह एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में सामने आया है, जिसने भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दिया है। श्री मोदी ने कहा, अनुपालन बोझ को कम करके, इसने विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व्यापार करने में आसानी में बहुत सुधार किया है।

भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, ग्लोबल पार्टनरशिप को कर रही आकर्षित: पीएम

November 22nd, 10:50 pm

पीएम मोदी ने जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित न्यूज9 ग्लोबल समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। टीवी9 इंडिया द्वारा F.A.U. स्टटगार्ट के सहयोग से आयोजित इस समिट में इंडिया-जर्मनी: अ रोडमैप फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें इकोनॉमी, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में साझेदारी पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूज9 ग्लोबल समिट को संबोधित किया

November 22nd, 09:00 pm

पीएम मोदी ने जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित न्यूज9 ग्लोबल समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। टीवी9 इंडिया द्वारा F.A.U. स्टटगार्ट के सहयोग से आयोजित इस समिट में इंडिया-जर्मनी: अ रोडमैप फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें इकोनॉमी, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में साझेदारी पर जोर दिया गया।

जॉइंट फैक्ट शीट: अमेरिका और भारत व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार जारी रखेंगे

September 22nd, 12:00 pm

राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक एवं रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की, जिसमें अभूतपूर्व स्तर के विश्वास और सहयोग पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवाधिकार जैसे साझा मूल्यों पर जोर दिया, साथ ही रक्षा सहयोग में प्रगति की सराहना की। राष्ट्रपति बाइडेन ने जी-20 में भारत की भूमिका और यूक्रेन में मानवीय प्रयासों सहित वैश्विक नेतृत्व की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया और सुरक्षित, समृद्ध एवं समावेशी भविष्य के निर्माण में अमेरिका-भारत साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों/कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी

August 28th, 05:21 pm

केंद्र सरकार ने 234 नए शहरों और कस्बों में निजी एफएम रेडियो सेवाओं के विस्तार को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य वंचित क्षेत्रों में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। इस निर्णय से इन क्षेत्रों के निवासियों को एफएम रेडियो कंटेंट की व्यापक रेंज तक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे सूचना प्रसार और मनोरंजन के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। यह विस्तार देश भर में कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए सरकार के जारी प्रयासों का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री 16-17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल का दौरा करेंगे

January 14th, 09:36 pm

पीएम मोदी 16 और 17 जनवरी, 2024 को आंध्र प्रदेश तथा केरल का दौरा करेंगे। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री, आंध्र प्रदेश के पलासमुद्रम में एकेडमी ऑफ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड नारकोटिक्स (NACIN) के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। पीएम, इंडियन रेवेन्यू सर्विस तथा रॉयल सिविल सर्विसेज, भूटान के ट्रेनी ऑफिसर्स के साथ भी बातचीत करेंगे। 17 जनवरी को पीएम, केरल के गुरुवयूर एवं त्रिप्रयार मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा दोपहर में पोर्ट, शिपिंग एवं वॉटरवेज से जुड़े अहम इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे।

सिंधिया स्कूल के प्रत्येक छात्र को भारत को एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए: पीएम मोदी

October 21st, 11:04 pm

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा माधो राव सिंधिया प्रथम; आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने की सोच रखते थे और सिंधिया स्कूल का निर्माण उनकी इसी दूरगामी सोच का परिणाम था। पीएम ने कहा कि वे देश की युवा पीढ़ी के लिए एक ऐसा पॉजिटिव माहौल बनाने में जुटे हुए हैं, जिसमें युवाओं के पास अवसरों की कोई कमी न हो।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘सिंधिया स्कूल’ के 125वें संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

October 21st, 05:40 pm

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा माधो राव सिंधिया प्रथम; आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने की सोच रखते थे और सिंधिया स्कूल का निर्माण उनकी इसी दूरगामी सोच का परिणाम था। पीएम ने कहा कि वे देश की युवा पीढ़ी के लिए एक ऐसा पॉजिटिव माहौल बनाने में जुटे हुए हैं, जिसमें युवाओं के पास अवसरों की कोई कमी न हो।

एकजुट ब्रिक्स वैश्विक कल्याण विशेषकर ग्लोबल साउथ में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है: पीएम मोदी

August 22nd, 10:42 pm

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में 'ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग' में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने रेजिलिएंट और इन्क्लूसिव सप्लाई चेन के महत्व पर प्रकाश डाला है और इसके लिए आपसी विश्वास और पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि ब्रिक्स मिलकर वैश्विक कल्याण, विशेषकर ग्लोबल साउथ में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में भाग लिया

August 22nd, 07:40 pm

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में 'ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग' में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने रेजिलिएंट और इन्क्लूसिव सप्लाई चेन के महत्व पर प्रकाश डाला है और इसके लिए आपसी विश्वास और पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि ब्रिक्स मिलकर वैश्विक कल्याण, विशेषकर ग्लोबल साउथ में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

भारत-यूएई: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त वक्तव्य

July 15th, 06:36 pm

पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ग्लोबल कलेक्टिव एक्शन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती से निपटने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। दोनों नेताओं ने Climate Ambition, डीकार्बोनाइजेशन और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग बढ़ाने और UNFCCC कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज के 28वें सत्र से ठोस और सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2023 में अब तक की सर्वाधिक जीएसटी वसूली की सराहना की

May 01st, 07:06 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल 2023 के लिए जीएसटी राजस्व की वसूली का अब तक का सर्वाधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये होना, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी खबर है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

January 11th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा,मध्य प्रदेश में ये समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत की आज़ादी का अमृतकाल शुरु हो चुका है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं और जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो ये सिर्फ हमारी Aspiration नहीं है, बल्कि ये हर भारतीय का संकल्प है। मुझे खुशी है कि हम भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया की हर संस्था, हर एक्सपर्ट इसको लेकर आश्वस्त दिख रहा है।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया

January 11th, 11:10 am

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा,मध्य प्रदेश में ये समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत की आज़ादी का अमृतकाल शुरु हो चुका है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं और जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो ये सिर्फ हमारी Aspiration नहीं है, बल्कि ये हर भारतीय का संकल्प है। मुझे खुशी है कि हम भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया की हर संस्था, हर एक्सपर्ट इसको लेकर आश्वस्त दिख रहा है।

भारत में निवेश का मतलब है- लोकतंत्र और समावेशिता में निवेश: पीएम मोदी

November 02nd, 10:31 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 'इनवेस्ट कर्नाटक 2022' के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा,भारत में इन्वेस्टमेंट का मतलब है- इन्वेस्टमेंट इन इन्क्लुशन, इन्वेस्टमेंट इन डेमोक्रेसी, इन्वेस्टमेंट फॉर द वर्ल्ड और इन्वेस्टमेंट फॉ द बेटर, क्लीनर एंड सेफर प्लेनेट।