गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी
April 26th, 01:50 pm
पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी
April 26th, 01:30 pm
पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 26th, 01:24 pm
पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 24th, 11:45 am
पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी
April 24th, 11:35 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश
April 24th, 11:30 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22nd, 09:12 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।स्वदेशी प्रोडक्ट्स, वोकल फॉर लोकल: त्योहारों पर 'मन की बात' में पीएम मोदी का आह्वान
September 28th, 11:00 am
इस महीने के ‘मन की बात कार्यक्रम’ में, पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, देश भर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों, RSS की 100 साल की यात्रा, स्वच्छता और खादी की बिक्री में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
September 21st, 09:55 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को महालया के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।केंद्रीय योजनाओं का लाभ बंगाल तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी: कोलकाता में पीएम मोदी
August 22nd, 06:00 pm
पीएम मोदी ने कोलकाता में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के उत्थान के लिए बंगाल का उत्थान आवश्यक है। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास में निरंतर सहयोग दिया है। हाईवेज से लेकर रेलवे तक, बंगाल को UPA के कार्यकाल की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मिला है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दिल्ली से भेजा गया पैसा, राज्य सरकार लूट लेती है और यह पैसा जन कल्याण की बजाय, TMC कार्यकर्ताओं पर खर्च होता है।प्रधानमंत्री ने कोलकाता में विशाल जनसभा को संबोधित किया
August 22nd, 05:57 pm
पीएम मोदी ने कोलकाता में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के उत्थान के लिए बंगाल का उत्थान आवश्यक है। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास में निरंतर सहयोग दिया है। हाईवेज से लेकर रेलवे तक, बंगाल को UPA के कार्यकाल की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मिला है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दिल्ली से भेजा गया पैसा, राज्य सरकार लूट लेती है और यह पैसा जन कल्याण की बजाय, TMC कार्यकर्ताओं पर खर्च होता है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा से श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार होने पर प्रकाश डाला
April 03rd, 06:57 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा से श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार होने पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रीमती अनुराधा पौडवाल का एक भजन भी साझा किया।नवरात्रि में मां अम्बे की उपासना सभी भक्तों को भावविभोर कर देती है: प्रधानमंत्री
April 02nd, 10:06 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवरात्रि में मां अम्बे की उपासना सभी भक्तों को भावविभोर कर देती है। उन्होंने देवी मां के विभिन्न रूपों को समर्पित एक प्रार्थना साझा की और सभी से सुनने का आग्रह किया।नवरात्रि में देवी मां की पूजा से मन को असीम शांति मिलती है: प्रधानमंत्री
April 01st, 10:02 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवरात्रि में देवी मां की पूजा से मन को असीम शांति मिलती है। उन्होंने पंडित भीमसेन जोशी का एक भजन भी साझा किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शांति, प्रसन्नता और नई ऊर्जा के संदेश के साथ नवरात्रि का स्मरण किया
March 31st, 09:10 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देवी दुर्गा की दिव्य कृपा का उल्लेख करते हुए राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह देवी की कृपा भक्तों को शांति, प्रसन्नता और नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने श्रीमती राजलक्ष्मी संजय की एक प्रार्थना भी साझा की।मेरे लिए देश ही देव है और जन सेवा ही प्रभु सेवा: लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी
March 16th, 11:47 pm
पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत की
March 16th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।प्रधानमंत्री ने अपना लिखा गरबा गीत 'आवती कलाया मदी वाया कलाया' साझा किया
October 07th, 10:44 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी दुर्गा की प्रार्थना के रूप में लिखा एक गरबा गीत 'आवती कलाया मदी वाया कलाया' एक्स पर साझा किया। प्रधानमंत्री ने इस गरबा गीत को गाने के लिए गायिका पूर्वा मंत्री को धन्यवाद भी दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
October 02nd, 03:13 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को महालया के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए पूरी निष्ठा से भरसक प्रयास करेंगे: लोकसभा में पीएम मोदी
July 02nd, 09:58 pm
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के संबोधन में, विकसित भारत के संकल्प के विस्तृत उल्लेख को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बीते दस साल में सरकार की अनेक सफलताओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा तीसरे टर्म में तीन गुना स्पीड से काम करके, तीन गुना परिणाम लाने का भरोसा दिया।