प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया
December 19th, 10:35 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गोवा मुक्ति दिवस देश को भारत की राष्ट्रीय यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री ने अदम्य साहस और दृढ़ विश्वास के साथ आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके बलिदान देश को गोवा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणा देते हैं।गोवा मुक्ति दिवस; गोवा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले महान लोगों की वीरता और दृढ़ संकल्प का स्मरण करने का अवसर: पीएम मोदी
December 19th, 06:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रियता से भाग लेने वाले महिलाओं और पुरुषों की वीरता और दृढ़ संकल्पता का स्मरण किया।प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं
December 19th, 03:44 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर गोवा के लोगों को बधाई दी
December 19th, 11:31 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस पर गोवा के लोगों को बधाई दी है।भारत एक ऐसा भाव है, जहां राष्ट्र ‘स्व’ से ऊपर और सर्वोपरि होता है : पीएम मोदी
December 19th, 03:15 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोवा में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने सुशासन में गोवा की शानदार प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि गोवा की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा से ही उसकी पहचान रही है। लेकिन अब यहां जो सरकार है, वह गोवा की एक और पहचान को सशक्त कर रही है। इस राज्य की नई पहचान है- हर काम में अव्वल रहने वाले, टॉप करने वाले राज्य की।प्रधानमंत्री ने गोवा में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस समारोह में भाग लिया
December 19th, 03:12 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोवा में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने सुशासन में गोवा की शानदार प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि गोवा की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा से ही उसकी पहचान रही है। लेकिन अब यहां जो सरकार है, वह गोवा की एक और पहचान को सशक्त कर रही है। इस राज्य की नई पहचान है- हर काम में अव्वल रहने वाले, टॉप करने वाले राज्य की।प्रधानमंत्री 19 दिसंबर को गोवा जाएंगे और गोवा मुक्ति दिवस समारोहों में शामिल होंगे
December 17th, 04:34 pm
पीएम मोदी 19 दिसंबर को गोवा के दौरे पर जाएंगे और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस समारोह में 'ऑपरेशन विजय' के स्वतंत्रता सेनानियों और योद्धाओं को सम्मानित भी करेंगे। प्रधानमंत्री गोवा में 650 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।