प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर केइको फुजीमोरी को बधाई दी
July 04th, 01:54 pm
पीएम मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर केइको फुजीमोरी को बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों में भारत व पेरू के बीच दीर्घकालिक मित्रता और द्विपक्षीय पार्टनरशिप को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। पीएम ने फुजीमोरी के सफल कार्यकाल की कामना की और दोनों देशों के लोगों के हितों के लिए मिलकर काम करने की उत्सुकता व्यक्त की।पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 05:04 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030
June 15th, 05:42 am
भारत और फ्रांस दोनों ही यह मानते हैं कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' का लक्ष्य, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन पार्टनरशिप बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता हैं। इसी उद्देश्य से दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को एक फ्रेमवर्क के तौर पर अपनाया है। यह रोडमैप अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी में मिलकर विकास को आगे बढ़ाने, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, एकेडमिक और रिसर्च के क्षेत्र में पीपल मोबिलिटी को बढ़ावा देने, और पीपल, पर्यावरण व साझा समृद्धि के लिए ठोस नतीजे देने की दिशा में उनके मिलकर किए जा रहे प्रयासों को दिशा देगा।प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता
June 14th, 08:37 pm
पीएम मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने 'भारत-फ्रांस स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डिफेंस, स्पेस, AI, इनोवेशन, ट्रेड और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। साथ ही, दोनों देशों ने इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाया और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्चस्तरीय तंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा टैलेंट मोबिलिटी, एजुकेशन, सप्लाई चेन की मजबूती और वैश्विक घटनाक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक के दौरे से पहले पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
June 13th, 10:03 am
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। फ्रांस दौरे के पहले चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में, वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी पुनः फ्रांस पहुंचेंगे, जहां वे G7 समिट और विवाटेक 2026 में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री का फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा (13-18 जून, 2026)
June 09th, 07:20 pm
पीएम मोदी 13-14 जून, 2026 को फ्रांस की यात्रा करेंगे और इसके बाद 16-19 जून, 2026 के दौरान एक बार फिर फ्रांस जाएंगे। फ्रांस की अपनी पहली यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। पीएम 14-16 जून, 2026 तक स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम, G7 समिट और VivaTech समिट में भाग लेने के लिए एक बार फिर फ्रांस जाएंगे।पीएम मोदी, स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट की संयुक्त प्रेस वार्ता
May 17th, 11:43 pm
भारत-स्वीडन-EU संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन की टेक्नोलॉजी और भारत के स्केल को साथ लाकर पूरी दुनिया के लिए क्लाइमेट सॉल्यूशंस तैयार किए जा सकते हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साझा प्रयासों के जरिए भारत-स्वीडन और भारत-यूरोप साझेदारी आगे भी लगातार मजबूत होती रहेगी।पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर बातचीत: द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा, पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा की
April 14th, 10:12 pm
पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर भी चर्चा की।प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा के दौरान हुए समझौतो की सूची
December 16th, 10:41 pm
पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के बीच हुई बैठक के दौरान भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया गया। सीमा शुल्क, छात्रवृत्ति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, स्वास्थ्य सेवा और नवजात शिशु देखभाल सहित कई क्षेत्रों में समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।भारत और मंगोलिया आत्मीय व आध्यात्मिक बंधन से जुड़े हैं: पीएम मोदी
October 14th, 01:15 pm
संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष, भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों - सारिपुत्त और मौद्गल्या-यन के पवित्र अवशेष भारत से मंगोलिया भेजे जाएँगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्राइवेट सेक्टर; एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ, डिजिटल टेक्नोलॉजी, माइनिंग, कृषि, डेयरी और कोऑपरेटिव्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाश रहे हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
September 16th, 10:13 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर फोन करके गर्मजोशी से बधाई दी और अपनी दोस्ती व्यक्त की। दोनों नेताओं ने India-US Comprehensive Global Strategic Partnership को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रमुख क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। पीएम मोदी ने यूक्रेन में शांतिपूर्ण समाधान के लिए ट्रंप के प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन की भी पुष्टि की।राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
September 06th, 10:27 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन की गंभीरता से प्रशंसा करते हैं और उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। श्री मोदी ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।कठिनतम परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं: तियानजिन में पीएम मोदी
September 01st, 01:24 pm
पीएम मोदी ने SCO समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के हालिया घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें वार्षिक समिट के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।प्रधानमंत्री ने रूसी संघ के राष्ट्रपति से मुलाकात की
September 01st, 01:08 pm
पीएम मोदी ने SCO समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के हालिया घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें वार्षिक समिट के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की जापान यात्रा
August 29th, 06:23 pm
पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने इकोनॉमिक सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, पर्यावरण और संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत किया। प्रमुख उपलब्धियों में 10-वर्षीय जॉइंट विजन, सुरक्षा सहयोग, ह्यूमन रिसोर्स एक्सचेंज, डिजिटल साझेदारी, क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव्स, स्पेस सहयोग, SME और AI फोरम्स, तथा राज्य-प्रान्त एवं बिजनेसेज के बीच गहन संबंध शामिल हैं।जापानी टेक्नोलॉजी और भारतीय टैलेंट एक विनिंग कॉम्बिनेशन है: टोक्यो में पीएम मोदी
August 29th, 03:59 pm
जापान के पीएम इशिबा के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने कहा कि चर्चाएँ उपयोगी और सार्थक रहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-जापान साझेदारी, वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। साझा विजन को रेखांकित करते हुए, उन्होंने इंवेस्टमेंट, इनोवेशन, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, लोगों के बीच आदान-प्रदान और राज्य-प्रान्त सहयोग जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, rule of law, Pluralism, और Equality जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं: पीएम मोदी
June 18th, 09:56 pm
क्रोएशिया के पीएम प्लेंकोविच के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने डिफेंस कोऑपरेशन प्लान का प्रस्ताव रखा। उन्होंने फार्मा, कृषि, आईटी, क्लीन और डिजिटल टेक, रिन्यूएबल-एनर्जी तथा सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर MoU को आगे बढ़ाने की घोषणा भी की।साइप्रस और भारत के बीच व्यापक साझेदारी के कार्यान्वयन पर जॉइंट डिक्लरेशन
June 16th, 03:20 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने 15-16 जून 2025 को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दो दशकों से अधिक समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा एक ऐतिहासिक क्षण है और दोनों देशों के बीच गहरी एवं स्थायी मित्रता की पुष्टि करती है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा भारत-साइप्रस सहयोग की बढ़ती व्यापकता व गहराई को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया
June 16th, 01:45 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साइप्रस की उनकी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय लेकर आई है। उन्होंने अगले पांच वर्षों के लिए स्ट्रैटेजिक रोडमैप की योजनाओं की घोषणा की, जिसमें डिफेंस, साइबर व मैरिटाइम सिक्योरिटी तथा रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और UNSC में परमानेंट सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया।स्ट्रैटेजिक रीसेट: पीएम मोदी की सऊदी यात्रा से वेस्ट एशिया में और मजबूत होगी भारत की भूमिका
April 21st, 04:51 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22–23 अप्रैल 2025 की सऊदी अरब यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, एक ऐसा मोड़ जो बदलती ग्लोबल पावर डायनामिक्स और तेजी से बदलते वेस्ट एशिया से आकार ले रहा है।