परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मलेशिया की राजकीय यात्रा
February 08th, 11:05 am
पीएम मोदी की मलेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार निवारण, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा, सेमीकंडक्टर, बीमा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा से संबंधित कई महत्वपूर्ण एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए गए और 10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
February 08th, 08:35 am
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य
February 08th, 08:30 am
मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।प्रधानमंत्री 29 अक्टूबर को मुंबई का दौरा करेंगे
October 27th, 10:00 pm
पीएम मोदी 29 अक्टूबर 2025 को मुंबई में ‘मैरिटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव’ को संबोधित करेंगे और ‘इंडिया मैरिटाइम वीक 2025’ में ‘ग्लोबल मैरिटाइम सीईओ फोरम’ की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लीडर्स; ग्लोबल मैरिटाइम इकोसिस्टम के भविष्य पर विचार-विमर्श के लिए एकत्रित होंगे। पीएम की भागीदारी ‘मैरिटाइम अमृत काल विजन 2047’ के साथ, एक महत्वाकांक्षी और फ्यूचर-ओरिएंटेड मैरीटाइम ट्रांसफॉर्मेशन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दिखाती है।