प्रधानमंत्री 28 जनवरी को ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे
January 27th, 06:44 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।