प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

December 17th, 12:02 am

इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इथियोपिया द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।

पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे पर संयुक्त बयान

December 16th, 03:56 pm

पीएम मोदी ने किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर 15-16 दिसंबर, 2025 को जॉर्डन का दौरा किया। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैले भारत-जॉर्डन संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने द्विपक्षीय स्तर और बहुपक्षीय मंचों पर दोनों पक्षों के बीच हो रहे उत्कृष्ट सहयोग की भी सराहना की।

भारत-नामीबिया संबंधों का सुनहरा दौर हमारे सामने है: नामीबिया की संसद में पीएम मोदी

July 09th, 08:14 pm

पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने नामीबियाई संसद को संबोधित किया

July 09th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया और उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए नामीबिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए, उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी मेलजोल को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

ऊर्जा सुरक्षा पर जी7 आउटरीच सेशन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन

June 18th, 11:15 am

पीएम मोदी ने कनानास्किस में G7 समिट के आउटरीच सेशन में भाग लिया और ‘एनर्जी सिक्योरिटी’ पर एक सेशन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एनर्जी सिक्योरिटी, भविष्य की पीढ़ियों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों में से एक है। समावेशी विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि availability, accessibility, affordability और acceptability वे सिद्धांत हैं जो एनर्जी सिक्योरिटी के प्रति भारत के अप्रोच को रेखांकित करते हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने G7 आउटरीच सेशन को संबोधित किया

June 18th, 11:13 am

पीएम मोदी ने कनानास्किस में G7 समिट के आउटरीच सेशन में भाग लिया और ‘एनर्जी सिक्योरिटी’ पर एक सेशन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एनर्जी सिक्योरिटी, भविष्य की पीढ़ियों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों में से एक है। समावेशी विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि availability, accessibility, affordability और acceptability वे सिद्धांत हैं जो एनर्जी सिक्योरिटी के प्रति भारत के अप्रोच को रेखांकित करते हैं।

प्रोग्रेस में पार्टनर्स हैं भारत और अफ्रीकन यूनियन: अंगोला के राष्ट्रपति के साथ प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी

May 03rd, 01:00 pm

पीएम मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति लोरेंसू ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों पर प्रकाश डाला गया। पीएम मोदी ने अंगोला को भारत के ग्लोबल इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद, मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ खड़े होने के लिए हम अंगोला को धन्यवाद देते हैं।