प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:40 pm
तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसी) के अंतर्गत जीआईएफटी सिटी से शाहपुर तक वर्तमान उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति दे दी है
February 24th, 03:33 pm
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) के मौजूदा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को GIFT सिटी से शाहपुर तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस स्वीकृत विस्तार की लंबाई 3.33 किलोमीटर होगी और इसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना को लगभग चार वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।भारत की Fintech community के प्रयासों से हमारे स्वदेशी solutions को global relevance मिल रही है: मुंबई में पीएम मोदी
October 09th, 02:51 pm
Global Fintech Fest 2025 में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने सफलतापूर्वक Technology का Democratisation किया है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'भारत ने दिखाया है कि Technology केवल सुविधा नहीं, समानता का साधन भी बन सकती है।' भारत में डिजिटल पेमेंट्स के रुटीन हो जाने पर प्रकाश डालते हुए, पीएम ने इस सफलता का श्रेय JAM Trinity को दिया। उन्होंने सभी ग्लोबल पार्टनर्स को भारत के साथ मिलकर काम करने का आमंत्रण भी दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 को संबोधित किया
October 09th, 02:50 pm
Global Fintech Fest 2025 में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने सफलतापूर्वक Technology का Democratisation किया है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'भारत ने दिखाया है कि Technology केवल सुविधा नहीं, समानता का साधन भी बन सकती है।' भारत में डिजिटल पेमेंट्स के रुटीन हो जाने पर प्रकाश डालते हुए, पीएम ने इस सफलता का श्रेय JAM Trinity को दिया। उन्होंने सभी ग्लोबल पार्टनर्स को भारत के साथ मिलकर काम करने का आमंत्रण भी दिया।परिणामों की सूची: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
October 09th, 01:55 pm
UK के पीएम की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाए। AI, इनोवेशन और क्रिटिकल मिनरल्स के लिए जॉइंट सेंटर्स स्थापित करने से लेकर SBI के साथ क्लाइमेट टेक स्टार्टअप फंड शुरू करने तक, इस यात्रा ने टेक्नोलॉजी, ट्रेड, एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में प्रगति को चिह्नित किया। UK की यूनिवर्सिटीज जल्द ही भारत में अपने कैंपस स्थापित करेंगी, जिससे people-to-people और knowledge ties को बढ़ावा मिलेगा।भारत का dynamism और UK की expertise मिलकर एक unique synergy बनाती है: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
October 09th, 11:25 am
जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पीएम स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-UK संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम स्टार्मर के साथ एजुकेशन सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली डेलीगेशन आया है। पीएम ने कहा कि UK में रहने वाले 18 लाख भारतीयों ने ब्रिटिश समाज और अर्थव्यवस्था में अपने बहुमूल्य योगदान से दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और विकास के सेतु को मजबूत किया है।भारत-सिंगापुर संयुक्त वक्तव्य
September 04th, 08:04 pm
सिंगापुर गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री लॉरेंस वोंग की भारत गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर संयुक्त वक्तव्यसिंगापुर हमारी Act East Policy का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है: पीएम मोदी
September 04th, 12:45 pm
संयुक्त प्रेस वार्ता में, पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि सिंगापुर Southeast Asia में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन शिपिंग, स्किल-डेवलपमेंट, सिविल न्यूक्लियर और अर्बन वॉटर मैनेजमेंट India-Singapore cooperation के प्रमुख क्षेत्र बनेंगे। उन्होंने Semicon India कॉन्फ्रेंस में सिंगापुर की कंपनियों की सक्रिय भागीदारी का भी स्वागत किया।आज गुजरात की धरती पर हर प्रकार की इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है: अहमदाबाद में पीएम मोदी
August 25th, 06:42 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की
August 25th, 06:15 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।अर्बन एरिया हमारे ग्रोथ सेंटर हैं, हमें अर्बन बॉडीज को इकोनॉमी का ग्रोथ सेंटर बनाना होगा: गांधीनगर में पीएम मोदी
May 27th, 11:30 am
पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। भारत के गहरे सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करते हुए और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदियों से इस परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट के प्रति गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत अपने नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है।पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी के 20वीं वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया
May 27th, 11:09 am
पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। भारत के गहरे सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करते हुए और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदियों से इस परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट के प्रति गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत अपने नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है।स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप से निकलने वाले लीडर, हर क्षेत्र में अपना परचम लहराएंगे: पीएम
February 21st, 11:30 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रों में मजबूत लीडरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने लोकल माइंडसेट वाले ग्लोबल लीडर्स को आकार देने में SOUL की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने GIFT सिटी, गुजरात के पास एक नया SOUL कैंपस खोलने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य इसे विश्वस्तरीय लीडरशिप इंस्टीट्यूशन बनाना है।पीएम मोदी ने SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया
February 21st, 11:00 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रों में मजबूत लीडरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने लोकल माइंडसेट वाले ग्लोबल लीडर्स को आकार देने में SOUL की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने GIFT सिटी, गुजरात के पास एक नया SOUL कैंपस खोलने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य इसे विश्वस्तरीय लीडरशिप इंस्टीट्यूशन बनाना है।भारत ब्रिक्स के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: पीएम मोदी
October 23rd, 05:22 pm
पीएम मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए ब्रिक्स की विस्तारित भूमिका पर प्रकाश डाला, जो अब दुनिया की 40% आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 30% का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आर्थिक सहयोग, सतत विकास और जलवायु कार्रवाई में ब्रिक्स की उपलब्धियों पर जोर दिया, साथ ही यूपीआई जैसी पहलों के माध्यम से वित्तीय एकीकरण को बढ़ावा दिया। पीएम मोदी ने ब्रिक्स के भविष्य के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया, नए सदस्यों का स्वागत किया और ब्राजील की आगामी अध्यक्षता को समर्थन दिया।प्रधानमंत्री ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया
October 23rd, 03:10 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने कज़ान में रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ब्रिक्स नेताओं ने बहुपक्षवाद को मजबूत करने, आतंकवाद का मुकाबला करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, सतत विकास को आगे बढ़ाने और ग्लोबल साउथ की चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने सहित कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। नेताओं ने 13 नए ब्रिक्स भागीदार देशों का स्वागत किया।बीते 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं पर काम शुरू हुआ: अहमदाबाद में पीएम मोदी
September 16th, 04:30 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में, ₹8000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय, भारत का स्वर्णिम काल है। अगले 25 साल में हमें, अपने देश को विकसित बनाना है और इसमें गुजरात की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री ने, नमो भारत रैपिड रेल के उद्घाटन को, गुजरात के सम्मान में एक नया सितारा बताया और कहा कि यह भारत की शहरी कनेक्टिविटी में, एक नया मील का पत्थर साबित होगा।प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में ₹8000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
September 16th, 04:02 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में, ₹8000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय, भारत का स्वर्णिम काल है। अगले 25 साल में हमें, अपने देश को विकसित बनाना है और इसमें गुजरात की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री ने, नमो भारत रैपिड रेल के उद्घाटन को, गुजरात के सम्मान में एक नया सितारा बताया और कहा कि यह भारत की शहरी कनेक्टिविटी में, एक नया मील का पत्थर साबित होगा।बेंगलुरु में बोइंग कंपनी की सबसे बड़ी फैसिलिटी भारत सहित पूरी दुनिया के एविएशन मार्केट को नई ताकत देगी: पीएम मोदी
January 19th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने बेंगलुरु, कर्नाटक में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिका के बाहर बोइंग का यह सबसे बड़ा सेंटर, भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के एविएशन मार्केट को नई ताकत देगा। पीएम ने कहा कि यह कैंपस, 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के संकल्प को सशक्त करता है। प्रधानमंत्री ने बोइंग सुकन्या प्रोग्राम भी लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य, देश के बढ़ते एविएशन सेक्टर में पूरे भारत से अधिक लड़कियों के प्रवेश को बढ़ावा देना है।प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बेंगलुरु में नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के परिसर का उद्घाटन किया
January 19th, 02:52 pm
पीएम मोदी ने बेंगलुरु, कर्नाटक में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिका के बाहर बोइंग का यह सबसे बड़ा सेंटर, भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के एविएशन मार्केट को नई ताकत देगा। पीएम ने कहा कि यह कैंपस, 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के संकल्प को सशक्त करता है। प्रधानमंत्री ने बोइंग सुकन्या प्रोग्राम भी लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य, देश के बढ़ते एविएशन सेक्टर में पूरे भारत से अधिक लड़कियों के प्रवेश को बढ़ावा देना है।