प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।भारत - जर्मनी जॉइंट स्टेटमेंट
January 12th, 03:50 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारत की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने अहमदाबाद में डेलीगेशन लेवल की बातचीत की, जिसमें उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, नियमों पर आधारित इंटरनेशनल ऑर्डर के लिए प्रतिबद्धता और आपसी सम्मान को दोहराया, जो स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का आधार हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।परिणामों की सूची: फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर का भारत दौरा (12-13 जनवरी, 2026)
January 12th, 03:47 pm
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के भारत दौरे के दौरान कई अहम MoU और एग्रीमेंट हुए, जिनमें डिफेंस और सिक्योरिटी, ट्रेड व इकोनॉमी, क्रिटिकल मिनरल्स, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, पारंपरिक दवाइयां, रिन्यूएबल एनर्जी तथा संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। गुजरात के लोथल में नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) के डेवलपमेंट के लिए भी एक MoU साइन किया गया है।पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
January 12th, 03:04 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम का दौरा किया। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया
January 12th, 02:42 pm
पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में आयोजित रंगारंग और भव्य अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदर्शित पतंगों पर ऑपरेशन सिंदूर, भगवान हनुमान, तिरंगा सहित कई आकर्षक चित्र उकेरे गए थे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि चांसलर मर्ज ने भी पतंग उड़ाने का आनंद लिया।हमारे रिश्तों में प्लैटिनम की परमानेंसीज और सिल्वर की चमक है:: भारत–जर्मनी सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री मोदी
January 12th, 01:35 pm
भारत-जर्मनी सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमलेस पार्टनरशिप है, जिसकी नींव साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने रणनीतिक क्षेत्रों, अहम और उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने जर्मन प्रिसिजन और इनोवेशन को भारत के स्केल और स्पीड के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया।प्रधानमंत्री 25 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में भाग लेंगे
September 24th, 06:33 pm
पीएम मोदी 25 सितंबर को नई दिल्ली में ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025’ में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर, फूड सस्टेनेबिलिटी और पौष्टिक एवं ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्शन में भारत की क्षमताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। WFI में PMFME स्कीम के तहत, फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर के माइक्रो प्रोजेक्ट्स के लिए लाभार्थियों को ₹770 करोड़ से अधिक की क्रेडिट-लिंक्ड सहायता प्रदान की जाएगी।प्रधानमंत्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की
September 03rd, 08:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में परस्पर लाभप्रद सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएँ देखते हैं।'वोकल फॉर लोकल' - मन की बात में पीएम मोदी ने त्योहारों को स्वदेशी गर्व के साथ मनाने की अपील की
August 31st, 11:30 am
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सुरक्षा बलों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतियोगिताओं, सौर ऊर्जा, 'ऑपरेशन पोलो' और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को त्योहारों के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की भी याद दिलाई।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान जर्मनी के चांसलर से मुलाकात की
June 17th, 11:58 pm
पीएम मोदी ने कनाडा में G7 समिट के दौरान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की। मई 2025 में मर्ज के पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने पर सहमति जताई, जो अब 25 वर्ष पूरे कर रही है। इस साझेदारी में ट्रेड, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी, टेक, इनोवेशन और मोबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
May 20th, 06:25 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री फ्रेडरिक मर्ज से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने फ्रेडरिक मर्ज़ को जर्मन चांसलर का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
May 06th, 09:53 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री फ्रेडरिक मर्ज़ को जर्मनी के संघीय चांसलर का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है।भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, ग्लोबल पार्टनरशिप को कर रही आकर्षित: पीएम
November 22nd, 10:50 pm
पीएम मोदी ने जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित न्यूज9 ग्लोबल समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। टीवी9 इंडिया द्वारा F.A.U. स्टटगार्ट के सहयोग से आयोजित इस समिट में इंडिया-जर्मनी: अ रोडमैप फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें इकोनॉमी, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में साझेदारी पर जोर दिया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूज9 ग्लोबल समिट को संबोधित किया
November 22nd, 09:00 pm
पीएम मोदी ने जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित न्यूज9 ग्लोबल समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। टीवी9 इंडिया द्वारा F.A.U. स्टटगार्ट के सहयोग से आयोजित इस समिट में इंडिया-जर्मनी: अ रोडमैप फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें इकोनॉमी, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में साझेदारी पर जोर दिया गया।भारत को विकसित बनाने के लिए आदिवासी समाज का विकास, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: चाईबासा, झारखंड में पीएम मोदी
November 04th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने झारखंड के चाईबासा में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, झारखंड में यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा देश 2047 तक विकसित बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले 25 साल देश और झारखंड दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज पूरे झारखंड में 'रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में...भाजपा, एनडीए सरकार' का नारा गूंज रहा है।”प्रधानमंत्री ने झारखंड के गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को संबोधित किया
November 04th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी, घोर परिवारवादी दल हैं तथा बीते पांच सालों में राज्य की जनता इनके कुशासन की भुक्तभोगी बनी है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण के लिए आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया और इस दिशा में भाजपा-एनडीए के प्रयासों को रेखांकित किया।देश के युवाओं को अधिकाधिक रोजगार, हमारा कमिटमेंट: 'रोजगार मेले' में पीएम मोदी
October 29th, 11:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया तथा सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि युवाओं के लिए अनुभव और अवसरों की सुगमता के उद्देश्य से पीएम-इंटर्नशिप योजना के तहत देश की शीर्ष कंपनियों में पेड इंटर्नशिप की व्यवस्था की गई है।प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया
October 29th, 10:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया तथा सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि युवाओं के लिए अनुभव और अवसरों की सुगमता के उद्देश्य से पीएम-इंटर्नशिप योजना के तहत देश की शीर्ष कंपनियों में पेड इंटर्नशिप की व्यवस्था की गई है।जॉइंट स्टेटमेंट: 7वां भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशंस (IGC)
October 25th, 08:28 pm
प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने नई दिल्ली में 7वें भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशंस (IGC) की सह-अध्यक्षता की, जिसमें इनोवेशन, मोबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी के साथ मिलकर आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया गया। वार्ता में इनोवेशन, सस्टेनेबल मोबिलिटी, क्लाइमेट एक्शन और स्ट्रैटेजिक संबंधों में सहयोग पर प्रकाश डाला गया, जो मजबूत होती भारत-जर्मनी साझेदारी और इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।परिणामों की सूची: 7वें भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के लिए जर्मनी के चांसलर की भारत यात्रा
October 25th, 07:47 pm
भारत और जर्मनी; इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी, सिक्योरिटी, साइंस और एजुकेशन के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। नए समझौते ग्रीन हाइड्रोजन, अर्बन मोबिलिटी और स्टार्टअप इनक्यूबेशन पर केंद्रित हैं, ताकि सस्टेनेबल टेक को बढ़ावा दिया जा सके। सुरक्षा सहयोग में कानूनी सहायता और डेटा सुरक्षा पर संधियाँ शामिल हैं। सहयोगात्मक विज्ञान पहल; आपदा न्यूनीकरण, जीनोमिक्स, महासागर अनुसंधान और मोबाइल डायग्नोस्टिक्स को लक्षित करती हैं। आगामी कार्यक्रमों में एशिया-पैसिफिक कॉन्फ्रेंस और संयुक्त भारत-जर्मनी नौसेना अभ्यास शामिल हैं।