कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी
May 13th, 03:29 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता घटाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी। इसके तहत कोयला उत्पादक क्षेत्रों में 25 प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 50,000 रोजगार पैदा होने का अनुमान है।प्रधानमंत्री ने महत्त्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों की समीक्षा की
April 26th, 12:25 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, डिजिटल और कोयले सहित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता की कुशल और सख्त निगरानी का निर्देश दिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सड़क निर्माण में नई प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।