प्रधानमंत्री ने ओडिशा के गंजम जिले में भीषण बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है

June 26th, 12:12 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के गंजम जिले में भीषण बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्‍येक मृतक के परिवारजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।