गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी

April 26th, 01:50 pm

पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।

TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी

April 26th, 01:30 pm

पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 26th, 01:24 pm

पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा: उत्तराखंड में पीएम मोदी

April 14th, 01:25 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

April 14th, 01:20 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

ये दशक उत्तराखंड का दशक बन रहा है: हर्षिल में पीएम मोदी

March 06th, 02:07 pm

पीएम मोदी ने हर्षिल, उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने बाबा केदारनाथ की अपनी यात्रा को याद किया, जहाँ उन्होंने घोषणा की थी कि, यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा।” उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत केदारनाथ रोपवे परियोजना से यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर लगभग 30 मिनट रह जाएगा। पीएम ने Wed in India की अपनी अपील को दोहराया।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को संबोधित किया

March 06th, 11:17 am

पीएम मोदी ने हर्षिल, उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने बाबा केदारनाथ की अपनी यात्रा को याद किया, जहाँ उन्होंने घोषणा की थी कि, यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा।” उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत केदारनाथ रोपवे परियोजना से यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर लगभग 30 मिनट रह जाएगा। पीएम ने Wed in India की अपनी अपील को दोहराया।

प्रधानमंत्री 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

March 05th, 11:18 am

पीएम मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे, एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे तथा हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड सरकार का शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और होमस्टे को बढ़ावा दे रहा है, जिससे हजारों श्रद्धालु चार धाम के पवित्र शीतकालीन स्थलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

'डबल इंजन' सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी : पीएम मोदी

February 08th, 02:01 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और नैनीताल में वर्चुअल विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ये चुनाव, अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और नैनीताल में वर्चुअल विजय संकल्प सभा को संबोधित किया

February 08th, 02:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और नैनीताल में वर्चुअल विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ये चुनाव, अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है।

हम राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम के मंत्र पर चलने वाले लोग हैं : पीएम मोदी

December 04th, 12:35 pm

पीएम मोदी ने देहरादून में करीब 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे पहाड़, हमारी संस्कृति और आस्था के गढ़ तो हैं ही, ये हमारे देश की सुरक्षा के भी किले हैं। पहाड़ों में रहने वालों का जीवन सुगम बनाना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

प्रधानमंत्री ने देहरादून में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

December 04th, 12:34 pm

पीएम मोदी ने देहरादून में करीब 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे पहाड़, हमारी संस्कृति और आस्था के गढ़ तो हैं ही, ये हमारे देश की सुरक्षा के भी किले हैं। पहाड़ों में रहने वालों का जीवन सुगम बनाना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

हमें सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

December 27th, 09:55 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून, उत्तराखंड में परिवर्तन रैली को संबोधित किया

December 27th, 09:54 pm

उत्तराखंड के देहरादून में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब उत्तराखंड को विकास के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्री मोदी ने चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना की शुरुआत करते हुए कहा कि यह परियोजना उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने केदारनाथ में हुए हादसे में अपनी जान गंवा दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से चारधाम तीर्थ केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। श्री मोदी ने कहा कि चारधाम यात्रा केंद्रों पर तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं अपर्याप्त हैं जिसकी वजह से कई श्रद्धालु यात्रा नहीं कर पाते।