प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित किया

October 31st, 06:08 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम ने स्वामी दयानंद जी के आदर्शों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वामी दयानंद जी ने जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया था। पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अवसर आर्य समाज द्वारा निरंतर आगे बढ़ाए गए सामाजिक सुधार की महान विरासत को दर्शाता है और उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव का भी उल्लेख किया है।

नागरिक देवो भव:, यह हमारा मंत्र है: पीएम मोदी

September 04th, 05:35 pm

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारत की गुरु-शिष्य परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ी को भी आकार देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होंगे, जिससे करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी चीजें सस्ती हो जाएँगी। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि हर घर ‘स्वदेशी’ अपनाए और स्कूलों में शिक्षक इसे बढ़ावा दें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों को संबोधित किया

September 04th, 05:33 pm

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारत की गुरु-शिष्य परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ी को भी आकार देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होंगे, जिससे करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी चीजें सस्ती हो जाएँगी। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि हर घर ‘स्वदेशी’ अपनाए और स्कूलों में शिक्षक इसे बढ़ावा दें।

हम Incremental Change के लिए नहीं बल्कि Quantum Jump का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी

August 23rd, 10:10 pm

पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में अपने संबोधन में कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बल दिया कि भारत ने मेड-इन-इंडिया 5G का निर्माण किया और उसे तेजी से पूरे देश में लागू किया। उन्होंने मानसून सत्र के बड़े रिफॉर्म्स; माइनिंग, शिपिंग और पोर्ट्स के लिए आधुनिक कानून, तथा नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी (खेलो भारत नीति) के शुभारंभ का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम को संबोधित किया

August 23rd, 05:43 pm

पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में अपने संबोधन में कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बल दिया कि भारत ने मेड-इन-इंडिया 5G का निर्माण किया और उसे तेजी से पूरे देश में लागू किया। उन्होंने मानसून सत्र के बड़े रिफॉर्म्स; माइनिंग, शिपिंग और पोर्ट्स के लिए आधुनिक कानून, तथा नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी (खेलो भारत नीति) के शुभारंभ का उल्लेख किया।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु

August 15th, 03:52 pm

79वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, समाज के सभी वर्गों तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दृढ़ संकल्प जैसे कई अन्य विषयों पर भविष्य की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

आज, 140 करोड़ देशवासियों का मंत्र ‘समृद्ध भारत’ का निर्माण होना चाहिए: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

August 15th, 07:00 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संविधान सभा, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोहराया कि भारत सदैव अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रिफॉर्म, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, राष्ट्रीय खेल नीति और सुदर्शन चक्र मिशन जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। पंचायत सदस्यों और ड्रोन दीदियों समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों ने लाल किले पर आयोजित इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

भारत ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

August 15th, 06:45 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संविधान सभा, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोहराया कि भारत सदैव अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रिफॉर्म, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, राष्ट्रीय खेल नीति और सुदर्शन चक्र मिशन जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। पंचायत सदस्यों और ड्रोन दीदियों समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों ने लाल किले पर आयोजित इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

भारत, दुनिया के लिए स्पेस की नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहा है: पीएम मोदी

June 28th, 08:24 pm

पीएम मोदी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बातचीत की। पीएम ने कहा कि उनकी यह बातचीत 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं और उत्साह को दर्शाती है। पीएम ने कहा कि शुभांशु को साक्षात पृथ्वी माता की परिक्रमा करने का सौभाग्य मिला है। शुभांशु शुक्ला ने पीएम के इस विचार से पूरी तरह सहमति जताई कि ‘साइंस और स्पिरिचुअलिटी, भारत की ताकत के दो स्तंभ हैं।'

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ बातचीत की

June 28th, 08:22 pm

पीएम मोदी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बातचीत की। पीएम ने कहा कि उनकी यह बातचीत 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं और उत्साह को दर्शाती है। पीएम ने कहा कि शुभांशु को साक्षात पृथ्वी माता की परिक्रमा करने का सौभाग्य मिला है। शुभांशु शुक्ला ने पीएम के इस विचार से पूरी तरह सहमति जताई कि ‘साइंस और स्पिरिचुअलिटी, भारत की ताकत के दो स्तंभ हैं।'

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

April 27th, 11:30 am

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की, गहरा रोष व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्पेस व एजुकेशन सेक्टर्स में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने साइंस, इनोवेशन और मानवीय प्रयासों में भारत के वैश्विक नेतृत्व पर भी प्रकाश डाला।

देश के गांव-गरीब की सेवा का माध्यम बनेंगे सुपरकंप्यूटर्स: पीएम मोदी

September 26th, 05:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये सुपरकंप्यूटर्स; फिजिक्स से लेकर अर्थ-साइंस और कॉस्मोलॉजी तक, एडवांस्ड रिसर्च में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर हम आज हाईटेक बन रहे हैं, तो यह भी पक्का कर रहे हैं कि ये टेक्नोलॉजी; गरीबों की मददगार बनें।

प्रधानमंत्री ने परम रुद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण किया

September 26th, 05:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये सुपरकंप्यूटर्स; फिजिक्स से लेकर अर्थ-साइंस और कॉस्मोलॉजी तक, एडवांस्ड रिसर्च में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर हम आज हाईटेक बन रहे हैं, तो यह भी पक्का कर रहे हैं कि ये टेक्नोलॉजी; गरीबों की मददगार बनें।

भाजपा को दिया गया आपका हर वोट केरल के विकास की नींव रखेगा: अट्टिंगल में पीएम मोदी

April 15th, 11:35 am

अट्टिंगल में अपनी दूसरी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी ने अपने संकल्प-पत्र में घोषणा की है कि हम, ग्लोबल टूरिस्ट्स को अपनी विरासत से जोड़ेंगे और अपनी विरासत को, विश्व-विरासत का दर्जा देंगे। केरल में ऐसा होने की प्रबल संभावना है।'' भाजपा की योजना, अहम टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ओवरऑल डेवलपमेंट है। भाजपा, केरल में इको-टूरिज्म के लिए नए सेंटर्स भी स्थापित करेगी। इससे हमारे आदिवासी परिवारों के लिए अनेक अवसर पैदा होंगे और वे व्यापक तौर पर लाभान्वित होंगे। भाजपा सरकार, महिलाओं को होमस्टे के लिए फाइनेंशियल हेल्प भी देगी।

प्रधानमंत्री ने केरल के आलत्तूर और अट्टिंगल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

April 15th, 11:00 am

पीएम मोदी ने केरल के आलत्तूर और अट्टिंगल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केरल के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए अथक प्रयास जारी रखेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि विकास विरोधी कांग्रेस और लेफ्ट; भ्रष्टाचार में एक-दूसरे का मुकाबला करते हैं तथा दोनों का रिकॉर्ड, विकास के लिए जरूरी इंडस्ट्री को तबाह करने का है।

प्रधानमंत्री 27-28 फरवरी को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे

February 26th, 02:18 pm

पीएम मोदी 27-28 फरवरी, 2024 को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। 27 फरवरी को पीएम, केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा करेंगे तथा तमिलनाडु के मदुरै में 'क्रिएटिंग द फ्यूचर – डिजिटल मोबिलिटी फॉर ऑटोमोटिव एमएसएमई एंटरप्रेन्योर्स' कार्यक्रम में भाग लेंगे। 28 फरवरी को वे राज्य के थूथुकुडी में लगभग ₹17,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पीएम, महाराष्ट्र के यवतमाल में ₹4900 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।