प्रधानमंत्री ने LVM3-M6 और ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 के सफल लॉन्च के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी

December 24th, 10:04 am

पीएम मोदी ने LVM3-M6 रॉकेट के सफल लॉन्च के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना की और इसे 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय धरती से लॉन्च किए गए अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट, अमेरिका के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 को उसकी तय ऑर्बिट में स्थापित करना, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है।

आत्मनिर्भरता के साथ स्पेस लक्ष्यों को प्राप्त करना ही भारत की सफलता का मार्ग: पीएम मोदी

August 19th, 09:43 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बातचीत की और स्पेस ट्रैवल के ट्रांसफॉर्मेटिव एक्सपीरियंस को समझा। उन्होंने 40-50 लोगों का एक स्ट्रॉन्ग पूल बनाने पर बल दिया तथा भारत के आगामी मिशनों, गगनयान और स्पेस स्टेशन पर प्रकाश डाला। एस्ट्रोनॉट शुक्ला ने स्पेस के यूनिक एनवायरनमेंट का उल्लेख किया, जबकि पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत का आत्मनिर्भर अप्रोच ही उसके महत्वाकांक्षी स्पेस विजन को सफल बनाएगा।

प्रधानमंत्री से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मुलाकात

August 19th, 09:42 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बातचीत की और स्पेस ट्रैवल के ट्रांसफॉर्मेटिव एक्सपीरियंस को समझा। उन्होंने 40-50 लोगों का एक स्ट्रॉन्ग पूल बनाने पर बल दिया तथा भारत के आगामी मिशनों, गगनयान और स्पेस स्टेशन पर प्रकाश डाला। एस्ट्रोनॉट शुक्ला ने स्पेस के यूनिक एनवायरनमेंट का उल्लेख किया, जबकि पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत का आत्मनिर्भर अप्रोच ही उसके महत्वाकांक्षी स्पेस विजन को सफल बनाएगा।

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया

July 15th, 03:36 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह उपलब्धि देश की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक निर्णायक क्षण है।

द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया

February 25th, 01:15 pm

इस सप्ताह भारत ने विश्व मंच पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है, आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस, एनर्जी सिक्योरिटी, स्पेस एक्सप्लोरेशन और डिफेंस के क्षेत्र में प्रगति की है। ग्लोबल एआई एथिक्स को आकार देने से लेकर रणनीतिक साझेदारी को सुरक्षित करने तक, हर कदम वैश्विक मामलों में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

संयुक्त वक्तव्य: भारत-ऑस्ट्रेलिया द्वितीय वार्षिक शिखर सम्मेलन

November 19th, 11:22 pm

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की उपस्थिति में 19 नवंबर 2024 को रियो डी जनेरियो में ग्रुप ऑफ 20 (जी20) शिखर सम्मेलन के मौके पर दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया। 2025 में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, शिक्षा और अनुसंधान, कौशल, गतिशीलता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और बहुपक्षीय सहयोग, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों और लोगों से लोगों के संबंधों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति का उल्लेख किया।

शांति, समृद्धि और लोकतंत्र के मानकों पर दुनिया के लिए नई उम्मीद बना भारत: नाइजीरिया में पीएम

November 17th, 07:20 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

November 17th, 07:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।

भारतीय अंतरिक्ष केंद्र (बीएएस): वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए हमारा अपना अंतरिक्ष केंद्र वर्ष 2028 में अपने पहले मॉड्यूल के शुरू होने के साथ स्थापित किया जाएगा

September 18th, 04:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गगनयान कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए भारतीय अंतरिक्ष केंद्र की पहली इकाई के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। भारतीय अंतरिक्ष केंद्र (बीएएस-1) के पहले मॉड्यूल के विकास और भारतीय अंतरिक्ष केंद्र (बीएएस) के निर्माण और संचालन के लिए विभिन्न प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और मान्यता प्रदान करने के मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। भारतीय अंतरिक्ष केंद्र (बीएएस) और पूर्ववर्ती मिशनों के लिए नए विकास और वर्तमान में जारी गगनयान कार्यक्रम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आवश्यकताओं को शामिल करने के लिए गगनयान कार्यक्रम के दायरे और वित्त पोषण को संशोधित किया गया है।

मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं और वे मुझे बदलना चाहते हैं: धाराशिव में पीएम मोदी

April 30th, 10:30 am

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के धाराशिव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ये चुनाव भारत के स्वाभिमान का है। आपने दस साल पहले का समय देखा है। आप, आज का समय भी देख रहे हैं। आज दुनिया, उस भारत को जानती है, जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है। अपने संबोधन में पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं और वे मुझे बदलना चाहते हैं।

जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा: लातूर में पीएम मोदी

April 30th, 10:15 am

महाराष्ट्र के लातूर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपको लूटने का एक बहुत खतरनाक प्लान बनाया है। कांग्रेस कहती है वो पहले देशवासियों की कमाई का एक्सरे करेगी, फिर आपकी संपत्ति पर कब्जा करेगी और फिर उसे अपने वोट बैंक को बांट देगी। पीएम ने कहा, भारत को खंड-खंड में देखने वाले लोग; प्रधानमंत्री पद को भी किस्तों में बांटना चाहते हैं।

एक स्थिर सरकार वर्तमान का ध्यान रखते हुए भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखती है: माढा में पीएम मोदी

April 30th, 10:13 am

महाराष्ट्र के माढा की विशाल रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश, मोदी सरकार के दस साल और कांग्रेस सरकार के साठ साल में अंतर देख रहा है। कांग्रेस पार्टी जो साठ साल में नहीं कर पाई, वह आपके सेवक ने दस साल में करके दिखाया है। उन्होंने कहा, 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने राज्य में दशकों से अटकी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पूरे सामर्थ्य के साथ काम किया है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के माढा, धाराशिव और लातूर में जनसभाएं कीं

April 30th, 10:12 am

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के माढा, धाराशिव और लातूर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जो साठ साल में नहीं कर पाई, वह आपके सेवक ने दस साल में करके दिखाया है। धाराशिव की रैली में पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं और वे मुझे बदलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने लातूर में कहा कि कांग्रेस की नजर सिर्फ आपकी वर्तमान कमाई पर नहीं बल्कि जो संपत्ति आप अपने बच्चों के लिए जोड़ रहे हैं, उस पर भी कांग्रेस गिद्ध दृष्टि लगाकर बैठी हुई है।

आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी 'मेड इन इंडिया' चिप: पीएम मोदी

March 13th, 11:30 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में 1.25 लाख करोड़ रुपये के तीन सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ड्रिवेन इस सदी की कल्पना इलेक्ट्रॉनिक चिप के बिना नहीं की जा सकती। भारत में डिजाइन और निर्मित चिप, देश को आत्मनिर्भरता एवं आधुनिकता की तरफ ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में भाग लिया

March 13th, 11:12 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में 1.25 लाख करोड़ रुपये के तीन सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ड्रिवेन इस सदी की कल्पना इलेक्ट्रॉनिक चिप के बिना नहीं की जा सकती। भारत में डिजाइन और निर्मित चिप, देश को आत्मनिर्भरता एवं आधुनिकता की तरफ ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

स्पेस सेक्टर में बड़ा ग्लोबल कमर्शियल हब बनने जा रहा भारत: पीएम मोदी

February 27th, 12:24 pm

पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया और लगभग ₹1800 करोड़ के तीन अहम स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गगनयान मिशन के लिए नामित चार एस्ट्रोनॉट को 'एस्ट्रोनॉट विंग्स' प्रदान किए और उन्हें '140 करोड़ आकांक्षाओं' को स्पेस पर ले जाने वाली चार शक्तियों की संज्ञा दी।

प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया

February 27th, 12:02 pm

पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया और लगभग ₹1800 करोड़ के तीन अहम स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गगनयान मिशन के लिए नामित चार एस्ट्रोनॉट को 'एस्ट्रोनॉट विंग्स' प्रदान किए और उन्हें '140 करोड़ आकांक्षाओं' को स्पेस पर ले जाने वाली चार शक्तियों की संज्ञा दी।

भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है : पीएम मोदी

September 03rd, 10:33 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने छठे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के पूर्ण सत्र को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के अनुरूप दोनों पक्षों के बीच अधिक से अधिक आर्थिक और वाणिज्यिक जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया।

रूस के व्लादिवोस्तोक में छठे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी का वक्तव्य

September 03rd, 10:32 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने छठे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के पूर्ण सत्र को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के अनुरूप दोनों पक्षों के बीच अधिक से अधिक आर्थिक और वाणिज्यिक जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण की प्रमुख बातें

August 15th, 03:02 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आजादी की 75वीं सालगिरह पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। भाषण के दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया और भविष्य के लिए योजनाएं रखीं। लाल किले से पीएम मोदी ने नया मंत्र दिया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में अब 'सबका प्रयास' का नारा दिया है।