युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी
June 18th, 11:41 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
June 18th, 09:30 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 05:04 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।प्रधानमंत्री ने G7 समिट में “AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने” पर आयोजित सेशन को संबोधित किया
June 18th, 05:01 am
पीएम मोदी ने फ्रांस में आयोजित G7 समिट में AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने AI के लिए भारत के MANAV विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI का विकास इंक्लूसिविटी, सुरक्षा और जनहित के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सेफ-बाय-डिजाइन AI सिस्टम बनाने, डीपफेक और साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि AI के लाभ ग्लोबल साउथ सहित दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए।G7 समिट में पीएम मोदी ने संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर रखा भारत का पक्ष
June 18th, 05:00 am
पीएम मोदी ने G7 समिट में सभी के लिए संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ को पुनर्जीवित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए भारत के इंक्लूसिव ग्रोथ मॉडल पर जोर दिया। उन्होंने कनेक्टिविटी और व्यापार को गति देने के लिए इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) जैसी पहलों के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों को अधिक मजबूत समर्थन देने की आवश्यकता बताई और कनेक्टिविटी, व्यापार तथा स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में गहरे सहयोग का आह्वान किया।भारत-UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट को प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया
June 17th, 10:03 pm
पीएम मोदी ने 15 जुलाई 2026 से लागू होने वाले भारत- UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, किसानों, श्रमिकों, MSME, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स के लिए नए अवसर पैदा करेगा और 'विकसित भारत 2047' के विजन में योगदान देगा।AI का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, लोगों को अधिक विकल्प और अवसर प्रदान करना तथा मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए: G7 में पीएम मोदी
June 17th, 09:20 pm
G7 के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI की जरूरत पर जोर दिया, जो लोगों की क्षमताओं का विस्तार करे और साथ ही उनकी गरिमा तथा पसंद की स्वतंत्रता की रक्षा भी करे। उन्होंने भारत के MANAV विजन का जिक्र किया, 'सुरक्षित डिजाइन वाले AI सिस्टम विकसित करने का आह्वान किया और डीपफेक तथा साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत सहयोग की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI के लाभ दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए, जिनमें ग्लोबल साउथ के देश भी शामिल हैं।G7 समिट के दौरान पीएम मोदी की यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के साथ मुलाकात
June 17th, 06:43 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने भारत-EU FTA से जुड़ी वार्ताओं के सफल समापन का स्वागत किया और व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करते हुए 'भारत-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा' को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी मानवता के लिए इंक्लूजन, स्केल और डेमोक्रेटिक एंपावरमेंट की स्टोरी है: G7 समिट के आउटरीच सेशन में पीएम मोदी
June 17th, 06:07 pm
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान, पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत के आधार पर पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने व्यापार, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और अवसरों को जोड़ने वाले कॉरिडोर बनाने के मकसद से G7 की पूंजी, भारत के टैलेंट और ग्लोबल साउथ देशों की भागीदारी को मिलाकर 'इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड' (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा।G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की मुलाकात
June 17th, 05:34 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की और भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की। चूंकि 2026 में भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, इसलिए दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, शिक्षा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 17th, 12:38 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग में हुई प्रगति और सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया।G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री की UK के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
June 17th, 12:36 am
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-UK संबंधों में आई मजबूती की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने विजन 2035 के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया और 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट' के जल्द लागू होने की उम्मीद जताई।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की
June 16th, 10:36 pm
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आ रही सकारात्मक गति का स्वागत किया और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा भी की और CEPA की दिशा में चल रही बातचीत में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है: G7 समिट में पीएम मोदी
June 16th, 10:12 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।फ्रांस में आयोजित G7 समिट में पीएम मोदी का संबोधन, नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर दिया जोर
June 16th, 10:07 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक के दौरे से पहले पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
June 13th, 10:03 am
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। फ्रांस दौरे के पहले चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में, वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी पुनः फ्रांस पहुंचेंगे, जहां वे G7 समिट और विवाटेक 2026 में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री का फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा (13-18 जून, 2026)
June 09th, 07:20 pm
पीएम मोदी 13-14 जून, 2026 को फ्रांस की यात्रा करेंगे और इसके बाद 16-19 जून, 2026 के दौरान एक बार फिर फ्रांस जाएंगे। फ्रांस की अपनी पहली यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। पीएम 14-16 जून, 2026 तक स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम, G7 समिट और VivaTech समिट में भाग लेने के लिए एक बार फिर फ्रांस जाएंगे।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।