महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुविधा, हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: नवसारी, गुजरात में पीएम मोदी

March 08th, 11:50 am

पीएम मोदी ने नवसारी, गुजरात में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने गुजरात में दो योजनाओं, G-SAFAL और G-MAITRI के शुभारंभ पर प्रकाश डाला। श्री मोदी ने नवसारी जिले को रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और वॉटर कंजरवेशन के लिए गुजरात के अग्रणी जिलों में से एक बताया। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी अभियान का भी उल्लेख किया, जो कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।

पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में विकास कार्यों की शुरुआत की

March 08th, 11:45 am

पीएम मोदी ने नवसारी, गुजरात में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने गुजरात में दो योजनाओं, G-SAFAL और G-MAITRI के शुभारंभ पर प्रकाश डाला। श्री मोदी ने नवसारी जिले को रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और वॉटर कंजरवेशन के लिए गुजरात के अग्रणी जिलों में से एक बताया। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी अभियान का भी उल्लेख किया, जो कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।

प्रधानमंत्री 7-8 मार्च को केन्द्र-शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे

March 07th, 07:10 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 7-8 मार्च को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 7 मार्च को सिलवासा जायेंगे तथा दोपहर करीब 2 बजे नमो अस्पताल (प्रथम चरण) का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 2:45 बजे वे सिलवासा में केन्द्र- शासित प्रदेश के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद वे सूरत जायेंगे तथा शाम करीब 5 बजे सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। 8 मार्च को प्रधानमंत्री नवसारी जायेंगे तथा सुबह करीब 11:30 बजे लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।