परिणामों की सूची: ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर का भारत दौरा
April 16th, 03:01 pm
ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में ऑडियो-विजुअल, रक्षा, फूड सेफ्टी और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जॉइंट स्टेटमेंट में यह भी बताया गया की 2026 की शरद ऋतु में वियना में एक द्विपक्षीय स्पेस इंडस्ट्री सेमिनार आयोजित किया जाएगा।कैबिनेट ने PM SVANidhi योजना के पुनर्गठन और विस्तार को मंजूरी दी
August 27th, 02:49 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने PM SVANidhi योजना के पुनर्गठन और ऋण अवधि को 31 मार्च, 2030 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। ₹7,332 करोड़ की इस पुनर्गठित योजना का लक्ष्य 50 लाख नए लाभार्थियों सहित 1.15 करोड़ लाभार्थियों को लाभान्वित करना है। इससे रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त बनाने के साथ-साथ समावेशी आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।