कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ना किसानों के लिए ₹365 प्रति क्विंटल का उचित एवं लाभकारी मूल्य मंजूर किया
May 05th, 06:43 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 365 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस निर्णय का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और चीनी उद्योग में स्थिरता बनाए रखना है। गौरतलब है कि इससे लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और चीनी मिलों व संबंधित गतिविधियों में काम करने वाले लगभग 5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।कैबिनेट ने चीनी सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के FRP को स्वीकृति दी
February 21st, 11:26 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने चीनी सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) 10.25% की चीनी रिकवरी दर पर ₹340/क्विंटल को स्वीकृति दी। यह गन्ने का ऐतिहासिक मूल्य है जो चालू सीजन 2023-24 के लिए गन्ने के FRP से लगभग 8% अधिक है। संशोधित FRP, 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा।