भारत–सेशेल्स साझेदारी : उन्नत आपसी संपर्कों के माध्यम से सततता, आर्थिक विकास तथा सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की संयुक्त रूपरेखा
February 09th, 03:28 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक अर्मिनी भारत के राजकीय दौरे पर हैं। 9 फरवरी 2026 को हुई बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति अर्मिनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक और सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत के MAHASAGAR विजन में सेशेल्स की अहम भूमिका को दोहराया और SESEL के लिए जॉइंट विजन की घोषणा की।सेशेल्स भारत के ‘महासागर विजन’ का अभिन्न अंग है: भारत–सेशेल्स संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
February 09th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सेशेल्स, भारत के MAHASAGAR विजन का अहम हिस्सा है। उन्होंने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की एवं कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों ने भारत–सेशेल्स जॉइंट विजन जारी किया, जो आने वाले वर्षों में सहयोग का रोडमैप बनेगा।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मलेशिया की राजकीय यात्रा
February 08th, 11:05 am
पीएम मोदी की मलेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार निवारण, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा, सेमीकंडक्टर, बीमा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा से संबंधित कई महत्वपूर्ण एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए गए और 10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
February 08th, 08:35 am
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य
February 08th, 08:30 am
मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।भारत, मलेशिया के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है: भारत-मलेशिया प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में पीएम मोदी
February 08th, 08:20 am
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने मलेशिया में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत-मलेशिया का सहयोग; कृषि और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक, हर सेक्टर में गहरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और मलेशिया को अपने रिश्ते की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए।प्रधानमंत्री ने डॉ. एंड्रयू होल्नेस को बधाई दी
September 05th, 10:52 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. एंड्रयू होल्नेस को जमैका पार्टी को लगातार तीसरी बार जीत दिलाने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, “भारत-जमैका मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने तथा दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की आशा है।”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कैप्टन विजयकांत की समाज के प्रति सेवा का स्मरण किया
April 14th, 11:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कैप्टन विजयकांत के साथ अपनी मित्रता पर टिप्पणी करते हुए समाज के प्रति उनकी सेवाओं पर का समरण किया।प्रधानमंत्री को 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया
April 05th, 02:40 pm
राष्ट्रपति दिसानायके ने पीएम मोदी को 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरी दोस्ती और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।प्रधानमंत्री मोदी ने के.पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी
July 15th, 11:39 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री के. पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने भारत एवं नेपाल के बीच मित्रता के गहरे संबंधों को और मजबूत करने तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने हेतु मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।भारत और ऑस्ट्रिया अपने संबंधों को स्ट्रैटेजिक दिशा प्रदान करेंगे: वियना में पीएम मोदी
July 10th, 02:45 pm
पीएम मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने वियना में द्विपक्षीय वार्ता की। इस अवसर पर एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास, दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को स्ट्रैटेजिक दिशा प्रदान करने का निर्णय लिया है।भारत और यूएई मिलकर 21वीं सदी का नया इतिहास लिख रहे: पीएम मोदी
February 13th, 11:19 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया
February 13th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।