प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
March 30th, 09:50 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। श्री मोदी ने कहा, “उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
March 23rd, 08:29 am
शहीद दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी वीरता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए इन महान नायकों का बलिदान भारत की सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इन वीरों ने दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने जीवन से ऊपर रखा।पीएम मोदी ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया
March 01st, 12:00 pm
पीएम मोदी ने पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया। स्वतंत्रता संग्राम में पुडुचेरी के योगदान को रेखांकित करते हुए, उन्होंने 2047 तक एक विकसित पुडुचेरी और एक विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक मिशन पर जोर दिया।पीएम नरेन्द्र मोदी ने पुडुचेरी में विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया
March 01st, 11:45 am
पीएम मोदी ने पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया। स्वतंत्रता संग्राम में पुडुचेरी के योगदान को रेखांकित करते हुए, उन्होंने 2047 तक एक विकसित पुडुचेरी और एक विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक मिशन पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
February 26th, 11:25 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी के जीवन से मिली शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
February 26th, 10:47 am
वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने कहा कि वे देशवासियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी वीरता की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा किया, जिसमें कहा गया है: साहसी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति दुःख पर विजय प्राप्त करने और अपने जीवन में सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं। ऐसे व्यक्ति सम्पन्न और समृद्ध बनते हैं। इसलिए, धैर्य और साहस सदैव जीवन में सफलता प्राप्त करने के सर्वोत्तम साधन होते हैं।पीएम मोदी ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी के सम्मान में आयोजित राजाजी उत्सव की सराहना की
February 23rd, 05:12 pm
पीएम मोदी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आयोजित राजगोपालाचारी उत्सव की सराहना की, जिसमें श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस पहल को सराहनीय प्रयास बताया, जो राष्ट्र के भाग्य को आकार देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने और औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों को मिटाने के भारत के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति राजगोपालाचारी जी की अटूट प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की और लोगों से प्रदर्शनी देखने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा में भाग लिया
January 30th, 07:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। श्री मोदी ने कहा कि बापू के प्रयासों ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा बदल दी और भारत की यात्रा पर एक अमिट छाप छोड़ी, जिसका प्रभाव पीढ़ियों तक महसूस किया जा रहा है।विकसित भारत की यात्रा में ‘पराक्रम दिवस’ की प्रेरणा हमें निरंतर बल देती रहेगी: पीएम मोदी
January 23rd, 05:15 pm
पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में पराक्रम दिवस, देश की राष्ट्रीय भावना का अभिन्न उत्सव बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2023 में अंडमान के 21 द्वीपों के नाम भी भारतीय सेना के जांबाज 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति नेताजी के मजबूत, निडर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के सपने को साकार करने का प्रतीक है।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया
January 23rd, 05:00 pm
पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में पराक्रम दिवस, देश की राष्ट्रीय भावना का अभिन्न उत्सव बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2023 में अंडमान के 21 द्वीपों के नाम भी भारतीय सेना के जांबाज 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति नेताजी के मजबूत, निडर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के सपने को साकार करने का प्रतीक है।‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
December 28th, 11:30 am
साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया
December 19th, 10:35 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गोवा मुक्ति दिवस देश को भारत की राष्ट्रीय यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री ने अदम्य साहस और दृढ़ विश्वास के साथ आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके बलिदान देश को गोवा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणा देते हैं।प्रधानमंत्री ने श्री सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
December 10th, 09:37 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें एक स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, बुद्धिजीवी और राजनेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजगोपालाचारी 20वीं शताब्दी के सबसे विलक्षण बुद्धिजीवियों में से एक थे और मानवीय मूल्य सृजन एवं गरिमा को बनाए रखने में विश्वास रखते थे।जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है: गुजरात के डेडियापाड़ा में पीएम मोदी
November 15th, 03:15 pm
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वाजपेयी जी की सरकार ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया था और उनकी अपनी सरकार ने इस मंत्रालय के बजट में बड़ी बढ़ोतरी की है।पीएम मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया
November 15th, 03:00 pm
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वाजपेयी जी की सरकार ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया था और उनकी अपनी सरकार ने इस मंत्रालय के बजट में बड़ी बढ़ोतरी की है।“वंदे मातरम्” का सार भारत और माँ भारती की भावना में समाया है: पीएम मोदी
November 07th, 10:00 am
पीएम मोदी ने 7 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वन्दे मातरम् माँ भारती के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। पीएम ने वन्दे मातरम् के गहन महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बंकिम बाबू की रचना की प्रत्येक पंक्ति, प्रत्येक शब्द और प्रत्येक भावना में गहरा अर्थ छिपा है। उन्होंने सभी से इस सदी को भारत की सदी बनाने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने राष्ट्रीय गीत "वन्दे मातरम्" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया
November 07th, 09:45 am
पीएम मोदी ने 7 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वन्दे मातरम् माँ भारती के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। पीएम ने वन्दे मातरम् के गहन महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बंकिम बाबू की रचना की प्रत्येक पंक्ति, प्रत्येक शब्द और प्रत्येक भावना में गहरा अर्थ छिपा है। उन्होंने सभी से इस सदी को भारत की सदी बनाने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित किया
October 31st, 06:08 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम ने स्वामी दयानंद जी के आदर्शों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वामी दयानंद जी ने जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया था। पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अवसर आर्य समाज द्वारा निरंतर आगे बढ़ाए गए सामाजिक सुधार की महान विरासत को दर्शाता है और उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव का भी उल्लेख किया है।प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की विरासत को पूरा करने पर चिंतन किया, युवाओं से प्रेरणा लेने का आग्रह किया
October 04th, 11:11 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की दीर्घकालिक इच्छा पूरी होने पर लगभग दो दशक पहले किए गए एक अत्यंत संतोषजनक राष्ट्रीय प्रयास का उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
October 04th, 09:16 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्यामजी कृष्ण वर्मा की जन्म जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया।