प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की
March 19th, 05:05 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और क्षेत्र और उससे आगे शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने की आशा व्यक्त की।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से बातचीत की
March 05th, 07:20 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदलती स्थिति को लेकर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ सहयोग और समन्वय जारी रखेंगे।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
February 17th, 09:57 am
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह दौरा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी, जिससे न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया
January 26th, 11:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ और बधाइयाँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया।फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
January 13th, 10:52 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार श्री इमैनुएल बॉन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।प्रधानमंत्री 25 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में भाग लेंगे
September 24th, 06:33 pm
पीएम मोदी 25 सितंबर को नई दिल्ली में ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025’ में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर, फूड सस्टेनेबिलिटी और पौष्टिक एवं ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्शन में भारत की क्षमताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। WFI में PMFME स्कीम के तहत, फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर के माइक्रो प्रोजेक्ट्स के लिए लाभार्थियों को ₹770 करोड़ से अधिक की क्रेडिट-लिंक्ड सहायता प्रदान की जाएगी।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों से टेलीफोन पर बात की
September 06th, 06:11 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के डेवलपमेंट्स की समीक्षा की और उनका सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने Horizon 2047 Roadmap के अनुरूप भारत-फ्रांस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के हालिया प्रयासों पर भी चर्चा की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया
August 21st, 06:30 pm
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई।प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया
August 15th, 07:26 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति से बातचीत की
June 18th, 02:57 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्किस में आयोजित 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत की। विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और फ्रांस मिलकर विश्व की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।भारत का परचम हर वैश्विक मंच पर लहराए, यही हमारी आकांक्षा और दिशा: पीएम मोदी
March 01st, 11:00 am
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया और NewsX World को इसके ग्लोबल लॉन्च पर बधाई दी। उन्होंने इसके पॉलिसी-सेंट्रिक अप्रोच और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्शन और एक्सपोर्ट में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने AYUSH, मिलेट्स और हल्दी में ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने AI और इनोवेशन में भारत के नेतृत्व का भी उल्लेख किया।पीएम मोदी ने NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया
March 01st, 10:34 am
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया और NewsX World को इसके ग्लोबल लॉन्च पर बधाई दी। उन्होंने इसके पॉलिसी-सेंट्रिक अप्रोच और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्शन और एक्सपोर्ट में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने AYUSH, मिलेट्स और हल्दी में ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने AI और इनोवेशन में भारत के नेतृत्व का भी उल्लेख किया।हर क्षेत्र में, महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
February 23rd, 11:30 am
‘मन की बात’ के दौरान, पीएम मोदी ने ISRO के 100वें लॉन्च, भारत की AI प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला दिवस पर एक विशेष सोशल मीडिया पहल की घोषणा की। उन्होंने मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाई, भारत की खेल उपलब्धियों की सराहना की और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने छात्रों को उनकी परीक्षाओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं और उन्हें तनाव मुक्त रहने के लिए प्रोत्साहित किया।बड़े राष्ट्र हों या वैश्विक मंच, आज भारत में उनका विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है: ET समिट में पीएम
February 15th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित करते हुए भारत की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘स्वामित्व’ योजना और बैंकिंग रिफॉर्म्स जैसी बदलावकारी नीतियों को श्रेय देते हुए भारत के ग्लोबल इकोनॉमिक लीडर के रूप में उभरने पर जोर दिया। उन्होंने सकारात्मक मानसिकता, त्वरित न्याय व कारोबारी सुगमता के महत्व को रेखांकित किया और ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित किया
February 15th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित करते हुए भारत की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘स्वामित्व’ योजना और बैंकिंग रिफॉर्म्स जैसी बदलावकारी नीतियों को श्रेय देते हुए भारत के ग्लोबल इकोनॉमिक लीडर के रूप में उभरने पर जोर दिया। उन्होंने सकारात्मक मानसिकता, त्वरित न्याय व कारोबारी सुगमता के महत्व को रेखांकित किया और ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा: रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और एआई सहयोग में अग्रणी भूमिका निभाना
February 13th, 03:06 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस और अमेरिका की हालिया कूटनीतिक यात्रा ने भारत के वैश्विक गठबंधनों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आर्थिक सुधारों और ऐतिहासिक संबंधों के सम्मान पर विशेष ध्यान दिया गया। इस व्यापक यात्रा ने रिस्पॉन्सिबल AI डेवलपमेंट, आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से आईटीईआर संयंत्र का दौरा किया
February 12th, 05:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों ने आज संयुक्त रूप से कैडारैचे में अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर संयंत्र (आईटीईआर) का दौरा किया। आईटीईआर के महानिदेशक ने दोनों नेताओं का संयंत्र में स्वागत किया। यह किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख द्वारा आईटीईआर का पहला दौरा है, जो आज दुनिया की सबसे महत्वाकांक्षी संलयन ऊर्जा परियोजनाओं में से एक है।पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया
February 12th, 05:29 pm
पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। नया महावाणिज्य दूतावास चार फ्रांसीसी क्षेत्रों में आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देगा। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों की विशिष्ट उपस्थिति की अत्यंत सराहना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।