प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की
February 02nd, 11:15 pm
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करने की घोषणा के लिए 1.4 अरब भारतीयों की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इसका फायदा हमारे लोगों को होता है और विशाल अवसर खुलते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के वैश्विक शांति प्रयासों की सराहना करते हुए, पीएम ने उनके शांति प्रयासों के लिए भारत का पूरा समर्थन दोहराया।उपलब्धियों की सूची: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट का भारत दौरा
January 27th, 02:53 pm
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के भारत दौरे से भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत पूरी होने की संयुक्त घोषणा हुई। डिफेंस और सिक्योरिटी, स्किलिंग और मोबिलिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लीन एनर्जी, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन तथा कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में कई समझौते और MoU साइन किए गए।चिली के प्रेजिडेंट के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी की संबोधन
April 01st, 12:31 pm
चिली के प्रेजिडेंट गेब्रियल बोरिक के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने ट्रेड, क्रिटिकल मिनरल्स, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत-चिली के बढ़ते संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉम्प्रेहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट और अंटार्कटिका के गेटवे के रूप में चिली की भूमिका पर बातचीत का स्वागत किया। उन्होंने चिली द्वारा 4 नवंबर को नेशनल योगा डे के रूप में मान्यता दिए जाने और आयुर्वेद एवं ट्रैडिशनल मेडिसिन में बढ़ती रुचि की भी प्रशंसा की।परिणामों की सूची : प्रधानमंत्री की मॉरीशस यात्रा
March 12th, 01:56 pm
पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों में एक नया माइलस्टोन स्थापित किया, जिसमें लोकल करेंसी में ट्रेड, MSME ग्रोथ और डिफेंस कोऑपरेशन पर महत्वपूर्ण समझौते हुए। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस, एक हेल्थ सेंटर और 20 कम्युनिटी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। भारत ने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग और मैरिटाइम सिक्योरिटी के लिए सहयोग का वादा किया।लीडर्स स्टेटमेंट: प्रेजिडेंट ऑफ द यूरोपियन कमीशन और EU कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स का भारत दौरा
February 28th, 06:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपियन कमीशन की प्रेजिडेंट Ms. Ursula von der Leyen ने कहा कि EU-भारत स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप ने उनके लोगों और व्यापक वैश्विक भलाई के लिए मजबूत लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने 20 वर्षों की भारत-EU स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और 30 वर्षों से अधिक के भारत-EC कोऑपरेशन एग्रीमेंट के आधार पर इस पार्टनरशिप को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।डेमोक्रेटिक वैल्यूज, स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी और रूल-बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर में साझा विश्वास भारत और यूरोपियन यूनियन को एकजुट करता है
February 28th, 01:50 pm
यूरोपियन कमीशन की प्रेजिडेंट के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान अपने वक्तव्य में, पीएम मोदी ने विश्वास आधारित भारत-यूरोपियन यूनियन संबंधों, सिक्योरिटी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ग्रीन ग्रोथ में सहयोग के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव में शामिल होने के यूरोपियन यूनियन के कदम का स्वागत किया और ग्लोबल कॉमर्स में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमिका पर प्रकाश डाला।कैरीकॉम देशों के साथ हर चुनौती में एक विश्वसनीय साथी के रूप में खड़ा रहा है भारत: गुयाना में पीएम मोदी
November 21st, 02:15 am
पीएम मोदी और ग्रेनेडा के पीएम डिकॉन मिचेल ने जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरीकॉम समिट की सह-अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने हरीकेन बेरिल” से प्रभावित कैरीकॉम देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की और कैरीकॉम की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।पीएम मोदी ने दूसरे भारत-कैरीकॉम समिट में भाग लिया
November 21st, 02:00 am
पीएम मोदी और ग्रेनेडा के पीएम डिकॉन मिचेल ने जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरीकॉम समिट की सह-अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने हरीकेन बेरिल” से प्रभावित कैरीकॉम देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की और कैरीकॉम की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।पीएम मोदी ने G7 समिट के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की
June 14th, 04:00 pm
प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इटली में G7 समिट के दौरान द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी, रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने सहित कई विषयों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित
March 22nd, 03:39 pm
पीएम मोदी को भूटान के महामहिम नरेश द्वारा राजधानी थिम्पू में भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं। यह अवार्ड, भारत-भूटान मित्रता को मजबूत करने और जन-केंद्रित नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मान्यता देता है।ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रेस वक्तव्य
May 24th, 06:41 am
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रेस वक्तव्यप्रधानमंत्री 23 जून को वाणिज्य भवन का उद्घाटन करेंगे और निर्यात पोर्टल का शुभारंभ करेंगे
June 22nd, 03:55 pm
प्रधानमंत्री मोदी 23 जून 2022 की सुबह 10:30 बजे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर 'वनिज्य भवन' का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे एक नया पोर्टल - NIRYAT का भी शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल को भारत के विदेश व्यापार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हितधारकों के लिए वन स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म स्ट्रैटजी को अंतिम रूप देना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है : प्रधानमंत्री मोदी
November 17th, 05:03 pm
ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान अपने इंटरवेंशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म स्ट्रैटजी को अंतिम रूप देने पर संतोष व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म स्ट्रैटजी को अंतिम रूप देना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सुझाव दिया है कि ब्रिक्स सदस्य देशों के एनएसए एक काउंटर टेररिज्म एक्शन प्लान पर चर्चा करें।यूएन, डब्ल्यूटीओ, आईएमएफ और डब्ल्यूएचओ जैसे संस्थानों में सुधार की आवश्यकता : प्रधानमंत्री मोदी
November 17th, 05:02 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने 12वें ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यूएन, डब्ल्यूटीओ, आईएमएफ और डब्ल्यूएचओ जैसे संस्थानों में सुधार पर जोर देते हुए कहा है कि ग्लोबल गवर्नेंस के संस्थानों की क्रेडिबिलिटी पर ही सवाल उठ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि इनमें समय के साथ उचित बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की
November 03rd, 06:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बैंकॉक में आसियान/ईएएस संबंधित बैठकों के दौरान 3 नवंबर 2019 को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम जोको विडोडो से मुलाकात की।प्रधानमंत्री थाईलैंड के प्रधानमंत्री से मिले
November 03rd, 06:07 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 03 नवंबर 2019 को 35वें आसियान शिखर सम्मेलन, 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) और 16वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) प्रयात चान-ओ-चा से मुलाकात की।संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के मौके पर प्रधानमंत्री की बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ बैठक पर प्रेस विज्ञप्ति
September 26th, 09:35 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के उच्चस्तरीय खंड के मौके पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री श्री चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की।दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रेस वक्तव्य
January 25th, 01:00 pm
प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, कौशल विकास, शिक्षा और तकनीकी सहयोग और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर व्यापक बातचीत की। संयुक्त प्रेस बैठक में, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला जैसे महान लोगों के योगदान का उल्लेख किया।मोरक्को की उद्योग, निवेश, व्यापार और डिजिटल इकोनॉमी मंत्री सुश्री रकइया ऐद्दरहम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
January 17th, 11:33 pm
मोरक्को में विदेश व्यापार का प्रभार संभाल रहीं उद्योग, निवेश, व्यापार और डिजिटल इकोनॉमी मंत्री सुश्री रकइया ऐद्दरहम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा (17 दिसम्बर, 2018) के अवसर पर संयुक्त वक्तव्य
December 17th, 04:32 pm
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बजटीय समर्थन, मुद्रा स्वैप और रियायती lines of credit के रूप में मालदीव को 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।