भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी

May 16th, 10:00 pm

नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।

भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी

April 20th, 10:53 pm

रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।

युवा कर्मयोगी ‘विकसित भारत’ की ओर यात्रा का नेतृत्व करेंगे: ‘रोजगार मेले’ में पीएम मोदी

October 24th, 11:20 am

‘रोजगार मेले’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नव-चयनित युवाओं को बधाई दी और जोर देकर कहा कि आज की नियुक्तियाँ, राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर हैं। यह बताते हुए कि आज देश भर में 51,000 से ज़्यादा युवाओं तक खुशियाँ पहुँची हैं, उन्होंने कहा कि हाल के समय में रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने युवाओं की इस यात्रा में ‘i-Got कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म’ की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने 'रोजगार मेले' को संबोधित किया

October 24th, 11:00 am

‘रोजगार मेले’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नव-चयनित युवाओं को बधाई दी और जोर देकर कहा कि आज की नियुक्तियाँ, राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर हैं। यह बताते हुए कि आज देश भर में 51,000 से ज़्यादा युवाओं तक खुशियाँ पहुँची हैं, उन्होंने कहा कि हाल के समय में रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने युवाओं की इस यात्रा में ‘i-Got कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म’ की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की

September 03rd, 08:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में परस्पर लाभप्रद सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएँ देखते हैं।

फैक्ट शीट: भारत-जापान इकोनॉमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन

August 29th, 08:12 pm

जापान और भारत, उभरती वैश्विक चुनौतियों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण आर्थिक हितों की रक्षा में अपने साझा हितों को स्वीकार करते हुए, आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश इंडो-पैसिफिक और अन्य क्षेत्रों में rules-based economic order के कॉमन विजन पर आधारित अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे।

2024 बैच के IFS ट्रेनी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

August 19th, 08:34 pm

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2024 बैच के ट्रेनी अधिकारियों ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर ‘विश्वबंधु’ के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करने में राजनयिकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बल दिया कि भावी राजनयिकों के रूप में ट्रेनी अधिकारी, इस लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएँगे।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की

August 19th, 07:34 pm

चीन के विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री वांग यी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

आज भारत सिर्फ Nation of Dreams नहीं, बल्कि Nation That Delivers भी है: TV9 समिट में पीएम मोदी

March 28th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट-2025 में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सबके समान रूप से करीब होने की Equi-Closeness पॉलिसी का पालन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया यह समझने के लिए उत्सुक है कि आज भारत क्या सोचता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अप्रोच ने हमेशा मोनोपोली से परे मानवता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, भारत अब केवल Nation of Dreams नहीं, बल्कि Nation That Delivers भी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टीवी9 शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित किया

March 28th, 06:53 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट-2025 में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सबके समान रूप से करीब होने की Equi-Closeness पॉलिसी का पालन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया यह समझने के लिए उत्सुक है कि आज भारत क्या सोचता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अप्रोच ने हमेशा मोनोपोली से परे मानवता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, भारत अब केवल Nation of Dreams नहीं, बल्कि Nation That Delivers भी है।

मेरे लिए देश ही देव है और जन सेवा ही प्रभु सेवा: लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी

March 16th, 11:47 pm

पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत की

March 16th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।

भारत-कतर संयुक्त वक्तव्य

February 18th, 08:17 pm

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर कतर राज्य के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने 17-18 फरवरी 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा की। महामहिम अमीर के साथ मंत्रियों, अधिकारियों और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया था। महामहिम अमीर की यह भारत की दूसरी राजकीय यात्रा थी।

ह्यूमैनिटी फर्स्ट के भाव के साथ, भारत अपने ग्लोबल रोल का विस्तार कर रहा है: पीएम

January 09th, 10:15 am

पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारतीय प्रवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा करने का अवसर देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में, उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की है, और इन सभी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सामाजिक मूल्यों और उनके योगदान के लिए प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया

January 09th, 10:00 am

पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारतीय प्रवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा करने का अवसर देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में, उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की है, और इन सभी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सामाजिक मूल्यों और उनके योगदान के लिए प्रशंसा की है।

स्पेन के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भारत-स्पेन के बीच जारी संयुक्त वक्तव्य (28-29 अक्टूबर, 2024)

October 28th, 06:32 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर स्पेन सरकार के प्रेजिडेंट श्री पेड्रो सांचेज़ ने भारत की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने कहा कि इस यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम दिया है, इसे नई गति दी है और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत की है।

भारत और मालदीव: व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का एक विजन

October 07th, 02:39 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को स्‍ट्रैटेजिक दिशा देने के लिए, व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी” विजन अपनाया और इस संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जन-केंद्रित और भविष्योन्मुखी यह साझेदारी, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता का आधार बनेगी।

मालदीव के लिए सदैव फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका में रहा है भारत: पीएम मोदी

October 07th, 12:25 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। इस अवसर पर आयोजित एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और ‘सागर’ विजन में मालदीव की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि मालदीव की सहायता में, भारत हमेशा फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका में रहा है।

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

August 29th, 06:35 pm

भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदेश नीति की सफलता की सराहना की। पीएम ने अधिकारियों को, देश की संस्कृति को हमेशा गर्व एवं गरिमा के साथ आत्‍मसात करने तथा अपनी पदस्थापना के दौरान उसे प्रदर्शित करने का सुझाव दिया।

पोलैंड गणराज्य और यूक्रेन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

August 21st, 09:07 am

पीएम मोदी 21-24 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे। पोलैंड में वह प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे। वह पोलैंड की राजधानी वारसा में एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। यूक्रेन में पीएम मोदी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और साथ ही यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करेंगे।