खेती का भविष्य केवल “अधिक उत्पादन” में नहीं, बल्कि “बेहतर उत्पादन” में है: FAO में पीएम मोदी

May 20th, 11:00 pm

पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।

प्रधानमंत्री को रोम में यूनाइटेड नेशंस के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) द्वारा एग्रीकोला मेडल प्रदान किया गया

May 20th, 10:55 pm

पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।

पीएम मोदी अहम बैठकों के लिए इटली पहुंचे

May 20th, 12:30 am

पीएम मोदी कुछ देर पहले इटली के रोम पहुंचे। वह इटली गणराज्य के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता करेंगे। इस बातचीत का मुख्य फोकस भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) रहेगा।

भारत MRO, ग्रीन शिपिंग और मैरीटाइम सर्विसेस का ग्लोबल हब बन रहा है: भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में पीएम मोदी

May 18th, 11:49 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया

May 18th, 08:50 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

May 18th, 04:44 pm

भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।

भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]

May 17th, 03:15 am

पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की

May 17th, 02:35 am

पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।

पीएम मोदी का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा

May 15th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों पर भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का रुख स्पष्ट किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के और गहरा होने का स्वागत किया।

भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: सतत विकास के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

April 20th, 10:55 pm

भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने वैश्विक स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे सतत विकास के लिए नए और प्रभावी समाधान तैयार करने में मदद करेगा।

परिणामों की सूची: ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर का भारत दौरा

April 16th, 03:01 pm

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में ऑडियो-विजुअल, रक्षा, फूड सेफ्टी और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जॉइंट स्टेटमेंट में यह भी बताया गया की 2026 की शरद ऋतु में वियना में एक द्विपक्षीय स्पेस इंडस्ट्री सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष के संदर्भ में स्थिति और राहत उपायों की समीक्षा के लिए CCS बैठक की अध्यक्षता की

March 22nd, 09:06 pm

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वैश्विक स्थिति और चल रहे तथा प्रस्तावित राहत उपायों की समीक्षा की गई। आम आदमी की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं, जिनमें भोजन, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा शामिल हैं, की उपलब्धता का विस्तृत आकलन किया गया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें, ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

भारत-कनाडा जॉइंट लीडर्स स्टेटमेंट

March 02nd, 05:05 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राजनयिक संबंधों की स्थापना के 79 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, दोनों नेताओं ने कनाडा-भारत संबंधों के महत्व को दोहराया। उन्होंने नवीनीकृत भारत-कनाडा स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक मार्गदर्शक फ्रेमवर्क के रूप में वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने पर सहमति व्यक्त की।

परिणामों की सूची: कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

March 02nd, 05:04 pm

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें तकनीकी और इनोवेशन, एनर्जी, एजुकेशन, क्रिटिकल मिनरल्स और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही, एक महत्वाकांक्षी और दोनों देशों के लिए लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की दिशा में बातचीत शुरू करने के लिए आवश्यक रूपरेखा (ToR) को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का इजराइल दौरा

February 26th, 07:41 pm

पीएम मोदी की इजराइल की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें समुद्री विरासत, कृषि, सांस्कृतिक आदान प्रदान, डिजिटल पेमेंट, श्रम आवाजाही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिशरीज एवं एक्वाकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

सेवा संकल्प प्रस्ताव

February 24th, 04:53 pm

‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए कैबिनेट की ऐतिहासिक पहली बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट ने अपना यह संकल्प दोहराया कि सरकार का हर निर्णय 140 करोड़ नागरिकों के प्रति सेवा की भावना से प्रेरित होगा और राष्ट्र निर्माण के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप होगा, जो ‘नागरिक देवो भव’ की भावना को दर्शाता है।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मलेशिया की राजकीय यात्रा

February 08th, 11:05 am

पीएम मोदी की मलेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार निवारण, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा, सेमीकंडक्टर, बीमा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा से संबंधित कई महत्वपूर्ण एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए गए और 10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

February 08th, 08:35 am

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य

February 08th, 08:30 am

मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

भारत, मलेशिया के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है: भारत-मलेशिया प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में पीएम मोदी

February 08th, 08:20 am

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने मलेशिया में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत-मलेशिया का सहयोग; कृषि और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक, हर सेक्टर में गहरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और मलेशिया को अपने रिश्ते की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए।