बंगाल की ताकत पूरी दुनिया में जानी जाती है, लेकिन TMC ने उसे भ्रष्टाचार में फंसा दिया है: मथुरापुर में पीएम मोदी

April 23rd, 01:00 pm

पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी के 11 वर्षों के विकास की तुलना TMC के 15 वर्षों के झूठ और विश्वासघात से की। उन्होंने TMC की सिंडिकेट संस्कृति पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरी, जमीन, राशन और मंडियों में “कट मनी” का बोलबाला है। अंत में उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व में बदलाव की मजबूत लहर दिखाई दे रही है।

आज TMC के जंगल राज के विरुद्ध, पूरे बंगाल की जनता गली-मोहल्ले में शंख फूंक रही है: कृष्णानगर में पीएम मोदी

April 23rd, 12:45 pm

पीएम मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की कड़ी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया। उन्होंने TMC के 15 वर्षों के “घोटालों और झूठे वादों” का जिक्र किया और इसकी तुलना बीजेपी के “सबका साथ, सबका विकास” के विजन से की। साथ ही, “मोदी की गारंटी” दोहराते हुए महिलाओं के लिए 10 गारंटियों का ऐलान भी किया।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 23rd, 12:30 pm

पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की तीखी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया।

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 MW के कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी

April 08th, 04:26 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुधार लाएगा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।

मणिपुर, मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है: इंफाल में पीएम मोदी

September 13th, 02:45 pm

इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

September 13th, 02:30 pm

इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की

September 11th, 06:02 pm

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए देहरादून का दौरा किया। उन्होंने ₹1,200 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर जोर दिया। पीएम ने त्वरित राहत और प्रतिक्रिया के लिए NDRF, SDRF, सेना, राज्य प्रशासन और अन्य सेवा संगठनों के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

September 09th, 05:34 pm

पीएम मोदी ने भारी बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंजाब का दौरा किया। उन्होंने 1,600 करोड़ रुपये की सहायता राशि, अग्रिम SDRF और PM-किसान राशि की घोषणा की। पीएम ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और PM CARES योजना के तहत अनाथ बच्चों के लिए सहायता की घोषणा की। उन्होंने घरों, स्कूलों, राजमार्गों, किसानों, जल संचयन और पीड़ितों के लिए राहत को कवर करने वाले एक multi-dimensional recovery plan का भी आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

September 09th, 03:01 pm

पीएम मोदी ने बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने SDRF और पीएम-किसान निधि की अग्रिम राशि जारी करने के साथ-साथ 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की, साथ ही लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद के लिए multi-dimensional approach अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि, आवास सहायता, PMNRF रिलीफ, पशुधन किट्स और किसानों के लिए लक्षित सहायता की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जताई। हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

August 14th, 04:55 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के चलते हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस प्राकृतिक आपदा की वजह से प्रभावित हुए लोगों की जल्द से जल्द मदद के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

July 06th, 12:06 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

संस्थागत सेवा में समाज और देश की बड़ी समस्याओं को हल करने की क्षमता: कार्यकर सुवर्ण महोत्सव में पीएम

December 07th, 05:52 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को बीएपीएस के 50 वर्षों की सेवा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने पांच दशक पहले शुरू हुए सेवा कार्य में स्वयंसेवकों को जोड़ने की पहल की प्रशंसा की और बीएपीएस के कार्यकर्ताओं की लगन को सराहा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को संबोधित किया

December 07th, 05:40 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को बीएपीएस के 50 वर्षों की सेवा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने पांच दशक पहले शुरू हुए सेवा कार्य में स्वयंसेवकों को जोड़ने की पहल की प्रशंसा की और बीएपीएस के कार्यकर्ताओं की लगन को सराहा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाओ पीडीआर के प्रधानमंत्री से भेंट की

October 11th, 12:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वियनतियाने में लाओ पीडीआर के प्रधानमंत्री श्री सोनेक्साय सिपानदोन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए लाओ पीडीआर के प्रधानमंत्री को बधाई दी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-लाओस के प्राचीन और समकालीन संबंधों को और मजबूत बनाने पर सार्थक वार्तालाप किया। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, आपदा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, विरासत को सजोने, आर्थिक संबंध, रक्षा सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री सिपानदोन ने टाइफून यागी के बाद लाओ पीडीआर को प्रदान की गई भारत की बाढ़ राहत सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भारतीय सहायता के माध्यम से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, वाट फ्रा किउ में जारी जीर्णोद्धार और संरक्षण द्विपक्षीय संबंधों को एक विशेष आयाम प्रदान करता है।

कैबिनेट ने 2021-26 के लिए बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम को स्वीकृति दी

February 21st, 11:36 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस प्रस्ताव के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित, बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (FMBAP) को अगले पांच वर्षों (2021-22 से 2025-26) तक जारी रखा जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए कुल ₹4,100 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

देश के विकास और विरासत में तमिलनाडु से मिली सांस्कृतिक प्रेरणा का लगातार विस्तार मेरा प्रयास: पीएम मोदी

January 02nd, 12:30 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में रेल, सड़क, पोर्ट, एयरपोर्ट, एनर्जी और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों से जुड़े ₹20,000 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। पीएम ने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स भारत में निवेश कर रहे हैं, जिसका सीधा लाभ तमिलनाडु को भी मिल रहा है और तमिलनाडु, मेक इन इंडिया का एक बड़ा ब्रांड एंबेसेडर बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में ₹20,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

January 02nd, 12:15 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में रेल, सड़क, पोर्ट, एयरपोर्ट, एनर्जी और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों से जुड़े ₹20,000 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। पीएम ने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स भारत में निवेश कर रहे हैं, जिसका सीधा लाभ तमिलनाडु को भी मिल रहा है और तमिलनाडु, मेक इन इंडिया का एक बड़ा ब्रांड एंबेसेडर बन रहा है।

असम में बाढ़ की स्थिति पर केंद्र सरकार लगातार नजर रख रही है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही हैः प्रधानमंत्री

June 23rd, 09:15 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि असम में बाढ़ की स्थिति पर केंद्र सरकार लगातार नजर रख रही है तथा इस चुनौती पर विजय पाने के लिये हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने लू के प्रबंधन और मानसून की तैयारी की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

May 05th, 08:09 pm

पीएम मोदी ने हीट वेव मैनेजमेंट और मॉनसून की तैयारी से संबंधित स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अधिकारियों ने देश भर में मार्च-मई 2022 में उच्च तापमान के बने रहने के बारे में जानकारी दी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य, जिला और शहर के स्तर पर स्टैंडर्स रेस्पांस के रूप में हीट एक्शन प्लान तैयार करने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री ने पीएसएलवी सी52 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी

February 14th, 10:39 am

“पीएसएलवी सी52 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई। ईओएस-4 उपग्रह से कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी में नमी और जल विज्ञान सहित बाढ़ के जोखिम वाले स्थानों का मानचित्र बनाने में सभी मौसमी परिस्थितियों में प्रासंगिक हाई रिजोल्यूशन तस्वीरें प्राप्त होंगी।” : पीएम नरेन्द्र मोदी