पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।हमारे छोटे-छोटे प्रयास 2047 के विकसित भारत की नींव बनेंगे: ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों से पीएम मोदी
February 09th, 10:30 am
पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के नौवें संस्करण के अंतर्गत कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी सहित कई स्थानों के छात्रों से संवाद किया। बातचीत में स्टार्टअप, खेल, वोकल फॉर लोकल, वेड इन इंडिया, अनुशासन, एआई और जनजातीय समुदाय जैसे विषय शामिल रहे, जिससे यह सत्र यादगार बन गया। पीएम ने छात्रों से कहा कि वे परिस्थितियों को समझें, चुनौतियों को स्वीकार करें और अपनी आंतरिक ताकत पर भरोसा रखें।पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दूसरे भाग में विभिन्न शहरों के छात्रों से बातचीत की
February 09th, 10:00 am
पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के नौवें संस्करण के अंतर्गत कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी सहित कई स्थानों के छात्रों से संवाद किया। बातचीत में स्टार्टअप, खेल, वोकल फॉर लोकल, वेड इन इंडिया, अनुशासन, एआई और जनजातीय समुदाय जैसे विषय शामिल रहे, जिससे यह सत्र यादगार बन गया। पीएम ने छात्रों से कहा कि वे परिस्थितियों को समझें, चुनौतियों को स्वीकार करें और अपनी आंतरिक ताकत पर भरोसा रखें।NCC भारत की युवाशक्ति को आत्मविश्वासी बनाने वाला एक आंदोलन है: दिल्ली में वार्षिक NCC रैली में पीएम मोदी
January 28th, 04:00 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।पीएम मोदी ने दिल्ली में वार्षिक NCC पीएम रैली को संबोधित किया
January 28th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
December 28th, 11:30 am
साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।आज सांसद खेल महोत्सव एक जन आंदोलन बन चुका है: पीएम मोदी
December 25th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सांसद खेल महोत्सव’ को संबोधित किया और देश भर के युवा एथलीटों से बातचीत की। इस पहल को जन-आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लोगों की भागीदारी, भारत में बढ़ती खेल संस्कृति को दिखाती है।हमारे देश के हर गांव और कस्बे में प्रतिभा की भरमार है: पीएम मोदी
December 25th, 11:10 am
सांसद खेल महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने देशभर के युवा खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी जीवन यात्रा, आकांक्षाओं और अनुभवों को सुना। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ग्राउंड लेवल पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और भारत में मजबूत खेल इकोसिस्टम बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।पीएम मोदी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ को संबोधित किया
December 25th, 11:09 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सांसद खेल महोत्सव’ को संबोधित किया और देश भर के युवा एथलीटों से बातचीत की। इस पहल को जन-आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लोगों की भागीदारी, भारत में बढ़ती खेल संस्कृति को दिखाती है।आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ, गोवा में पीएम मोदी
November 28th, 03:35 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया
November 28th, 03:30 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं: उडुपी, कर्नाटक में पीएम मोदी
November 28th, 11:45 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह को संबोधित किया
November 28th, 11:30 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने गोवा में आयरनमैन 70.3 जैसे आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया
November 09th, 10:00 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 जैसे आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया है। श्री मोदी ने कहा कि ऐसे आयोजन फिटइंडिया अभियान में योगदान देते हैं। श्री मोदी ने कहा, इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई। मुझे खुशी है कि हमारे दो युवा पार्टी सहयोगी, अन्नामलाई और तेजस्वी सूर्या सफलतापूर्वक आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वालों में शामिल हैं।पूरे देश को आप पर गर्व है और वह आपको सराहना के साथ देख रहा है: महिला वर्ल्ड कप चैंपियंस से पीएम मोदी
November 06th, 10:15 am
महिला विश्व कप 2025 की चैंपियंस के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने वास्तव में एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। पीएम ने उन चुनौतियों को स्वीकार किया, जिनका उन्हें बार-बार सामना करना पड़ा और मुश्किलों के बावजूद दूसरों में कॉन्फिडेंस जगाने के उनके साहस व योग्यता की सराहना की। उन्होंने प्लेयर्स को ‘फिट इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया और उनसे बातचीत करने का मौका मिलने पर खुशी जताई।प्रधानमंत्री ने ICC महिला विश्व कप 2025 की चैंपियंस से बातचीत की
November 06th, 10:00 am
महिला विश्व कप 2025 की चैंपियंस के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने वास्तव में एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। पीएम ने उन चुनौतियों को स्वीकार किया, जिनका उन्हें बार-बार सामना करना पड़ा और मुश्किलों के बावजूद दूसरों में कॉन्फिडेंस जगाने के उनके साहस व योग्यता की सराहना की। उन्होंने प्लेयर्स को ‘फिट इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया और उनसे बातचीत करने का मौका मिलने पर खुशी जताई।छत्तीसगढ़ में जन्मजात हृदय रोग से उबर चुके बच्चों संग पीएम मोदी ने बातचीत की
November 01st, 05:30 pm
'दिल की बात' कार्यक्रम के तहत, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2,500 बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और पीएम ने उनसे मिलकर खुशी जताई और उन्हें स्वस्थ शरीर के लिए योग करने की सलाह दी। पीएम ने बच्चों को यह भी बताया कि यह वर्ष श्री सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।पीएम ने जन्मजात हृदय रोग से उबर चुके बच्चों से संवाद किया
November 01st, 05:15 pm
'दिल की बात' कार्यक्रम के तहत, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2,500 बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और पीएम ने उनसे मिलकर खुशी जताई और उन्हें स्वस्थ शरीर के लिए योग करने की सलाह दी। पीएम ने बच्चों को यह भी बताया कि यह वर्ष श्री सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।नागरिक देवो भव:, यह हमारा मंत्र है: पीएम मोदी
September 04th, 05:35 pm
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारत की गुरु-शिष्य परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ी को भी आकार देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होंगे, जिससे करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी चीजें सस्ती हो जाएँगी। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि हर घर ‘स्वदेशी’ अपनाए और स्कूलों में शिक्षक इसे बढ़ावा दें।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों को संबोधित किया
September 04th, 05:33 pm
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारत की गुरु-शिष्य परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ी को भी आकार देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होंगे, जिससे करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी चीजें सस्ती हो जाएँगी। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि हर घर ‘स्वदेशी’ अपनाए और स्कूलों में शिक्षक इसे बढ़ावा दें।