प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया

June 10th, 11:50 pm

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

May 19th, 06:42 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में लगातार हो रही वृद्धि का स्वागत किया और वर्ष 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी

May 19th, 04:25 pm

नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

May 15th, 07:56 am

पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी

March 12th, 10:47 pm

NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया

March 12th, 08:30 pm

NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लिया

March 05th, 08:31 pm

पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लिया। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का ज्ञानवर्धक भाषण सुना, जिसमें उन्होंने कई विषयों पर बात की।

फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर भारत-फिनलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

March 05th, 08:03 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दोहराया। यह मित्रता आपसी सम्मान, डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों पर आधारित है, साथ ही वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

परिणामों की सूची: फिनलैंड के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

March 05th, 04:36 pm

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें माइग्रेशन और मोबिलिटी, स्टैटिस्टिक्स और पर्यावरण सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हाल ही में संपन्न भारत-ईयू FTA का लाभ उठाते हुए, भारत और फिनलैंड के बीच वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।

फिनलैंड नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर है: भारत-फिनलैंड जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

March 05th, 11:55 am

भारत-फिनलैंड की जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को एक सम्मानित विचारक बताते हुए उनकी प्रशंसा की और आयरनमैन ट्रायथलॉन कम्प्लीट करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारत और फिनलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने नोकिया के मोबाइल फोन, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

March 04th, 12:04 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ओर्पो के साथ प्रधानमंत्री की वार्ता

February 18th, 05:10 pm

AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर, पीएम मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाल ही में संपन्न भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आपसी व्यापार दोगुना करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

फिनलैंड के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

February 18th, 02:04 pm

पीएम मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और भारत-EU FTA को उनके व्यक्तिगत समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। ‘एक्स’ पर पोस्ट में पीएम ने कहा कि दोनों देश व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जिससे आर्थिक संबंधों को मजबूत बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि बातचीत में भविष्य की उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीफोन कॉल की

August 27th, 08:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने टेलीफोन कॉल की।

पीएम मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बात की

April 16th, 05:45 pm

प्रधानमंत्री मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने सुखद और सार्थक चर्चा की, जिसमें भारत-फिनलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने डिजिटलाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी, AI, 5G/6G और क्वांटम टेक में अधिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और रीजनल व ग्लोबल विषयों पर अपने विचार साझा किए।

दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन

May 04th, 07:44 pm

पीएम मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन, आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलीना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन के साथ भाग लिया। शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद इकोनॉमिक रिकवरी, क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन, डिजिटलीकरण और ग्रीन एंड क्लीन ग्रोथ आदि क्षेत्रों में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन के साथ बैठक की

May 04th, 04:33 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर कोपेनहेगन में फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सस्टेनेबिलिटी, डिजिटलीकरण, साइंस और एजुकेशन में सहयोग जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

भारत-फ़िनलैंड आभासी शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की प्रारंभिक टिप्पणी

March 16th, 05:18 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने एक वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर दोनों देशों ने द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच घनिष्ठ संबंध, लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन, समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के सम्मान पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन के साथ वर्चुअल समिट की

March 16th, 05:05 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने एक वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर दोनों देशों ने द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच घनिष्ठ संबंध, लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन, समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के सम्मान पर आधारित हैं।