शिक्षक भर्ती घोटाले ने हजारों परिवारों के सपनों को कुचल दिया: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पीएम मोदी
April 09th, 11:45 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए निर्णायक बहुमत की अपील की। उन्होंने लोगों से हर बूथ पर कमल का बटन दबाने का आग्रह किया और एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करने को कहा जो विकास, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।TMC के पापों का घड़ा अब भर चुका है: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी
April 09th, 11:40 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने महिला सुरक्षा, गवर्नेंस और अवैध घुसपैठ पर चिंता जताई। आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक बहुमत की अपील करते हुए, उन्होंने सत्ताधारी सरकार की तीखी आलोचना की और ‘भय की राजनीति' करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर कोई एक पार्टी महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तो वह भाजपा है।TMC ने ‘कट मनी’ और कमीशन का सिस्टम बनाया: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पीएम मोदी
April 09th, 11:35 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया में ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने भाजपा समर्थकों में जोश भर दिया और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार हो गया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछले राजनीतिक बदलावों की भावना को याद किया और कहा कि ऐसी ही लहर अब राज्य में भी देखने को मिलेगी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में विशाल जनसभाएं कीं
April 09th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में जोशीले भाषण दिए, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार हुआ। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले हुए राजनीतिक बदलाव की भावना का उल्लेख किया और कहा कि वही लहर अब पूरे राज्य में दिखेगी। प्रधानमंत्री ने अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के वादे को दोहराया, लेकिन साथ ही टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में अब 'हिसाब भी होगा।’प्रधानमंत्री 31 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे
March 30th, 11:05 am
पीएम मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जिसमें जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए वाव-थराड का भी दौरा करेंगे।अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा
February 19th, 05:45 pm
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और UAE की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि चार साल पहले CEPA पर हस्ताक्षर के बाद से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, उन्होंने ऐसे कदमों का स्वागत किया जिनसे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का रास्ता तैयार हुआ है।प्रधानमंत्री 13 फरवरी को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन करेंगे
February 12th, 12:02 pm
पीएम मोदी 13 फरवरी 2026 को सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे तथा एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और यह आधुनिक, दक्ष, सुलभ एवं नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था बनाने की पीएम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।पीएम मोदी 24 जनवरी को ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे
January 23rd, 05:46 pm
पीएम मोदी 24 जनवरी, 2026 को 18वें ‘रोजगार मेले’ में 61,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। इसकी शुरुआत से लेकर अब तक, देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति-पत्र जारी किए जा चुके हैं। यह पहल रोजगार सृजन के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में एक अहम कदम है।फैक्ट शीट: भारत-जापान इकोनॉमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन
August 29th, 08:12 pm
जापान और भारत, उभरती वैश्विक चुनौतियों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण आर्थिक हितों की रक्षा में अपने साझा हितों को स्वीकार करते हुए, आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश इंडो-पैसिफिक और अन्य क्षेत्रों में rules-based economic order के कॉमन विजन पर आधारित अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे।महाराष्ट्र के विकास अभियान को अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएगी महायुति सरकार: चिमूर में पीएम मोदी
November 12th, 01:01 pm
महाराष्ट्र के चिमूर की रैली में उमड़े भारी जनसमूह की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह जनसैलाब, महाराष्ट्र में महायुति की भारी बहुमत से बनने वाली सरकार का सूचक है। विपक्षी दलों के अघाड़ी गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं है, उनकी विशेषज्ञता केवल विकास में अड़चन पैदा करने में है।रोजगार मेले के अंतर्गत पीएम 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
October 28th, 01:05 pm
पीएम मोदी 29 अक्टूबर, 2024 को युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार सृजन के प्रति पीएम की प्रतिबद्धता के तहत, यह रोजगार मेला युवाओं को विभिन्न मंत्रालयों में सेवा करने के अवसर प्रदान करता है। नवचयनित कर्मियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कर्मयोगी प्रारम्भ’ के माध्यम से फाउंडेशनल ट्रेनिंग भी मिलेगी, जिससे वे विकसित भारत में योगदान देने के लिए अपने स्किल्स को बढ़ा सकेंगे।महाराष्ट्र का विकास ही महायुति सरकार का एकमात्र लक्ष्य: ठाणे में पीएम मोदी
October 05th, 04:35 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे से, शहरी परिवहन को बेहतर बनाने पर केंद्रित ₹32,800 करोड़ से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मुंबई और ठाणे को आधुनिक पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार ने न केवल मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है, बल्कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया है।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के ठाणे से ₹32,800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया
October 05th, 04:30 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे से, शहरी परिवहन को बेहतर बनाने पर केंद्रित ₹32,800 करोड़ से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मुंबई और ठाणे को आधुनिक पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार ने न केवल मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है, बल्कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया है।इस चुनाव में सांसद ही नहीं बल्कि देश का उज्ज्वल भविष्य भी चुनना है: सरगुजा में पीएम मोदी
April 24th, 10:47 pm
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आयोजित एक रैली में पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है तथा इसी सोच से वह देश का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने तंज किया कि शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत में अपनी दुकानें बंद होने का डर से कांग्रेस एवं इंडी अलायंस; देश में कमजोर सरकार चाहते हैं।प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली को संबोधित किया
April 24th, 10:49 am
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आयोजित एक रैली में पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है तथा इसी सोच से वह देश का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने तंज किया कि शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत में अपनी दुकानें बंद होने का डर से कांग्रेस एवं इंडी अलायंस; देश में कमजोर सरकार चाहते हैं।प्रधानमंत्री 'रोजगार मेला' में 1 लाख से अधिक नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे
February 11th, 03:15 pm
पीएम मोदी 12 फरवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' के तहत नवनियुक्त 1 लाख से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। यह रोजगार मेला, देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।