पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 18th, 05:04 am

फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।

G7 समिट के दौरान पीएम मोदी की यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के साथ मुलाकात

June 17th, 06:43 pm

पीएम मोदी ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने भारत-EU FTA से जुड़ी वार्ताओं के सफल समापन का स्वागत किया और व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करते हुए 'भारत-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा' को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है: G7 समिट में पीएम मोदी

June 16th, 10:12 pm

फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।

फ्रांस में आयोजित G7 समिट में पीएम मोदी का संबोधन, नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर दिया जोर

June 16th, 10:07 pm

फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।

पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे

June 13th, 11:19 pm

पीएम मोदी फ्रांस के नीस पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आगमन पर उन्हें विशेष सम्मान और आत्मीयता का परिचय मिला, जो भारत और फ्रांस के बीच मजबूत तथा दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाता है। यह यात्रा भारत-फ्रांस साझेदारी के लगातार मजबूत होते स्वरूप और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।