प्रधानमंत्री,राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में भाग लेंगे
January 10th, 09:21 pm
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे, नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में भाग लेंगे। वह भारत भर के 3,000 गतिशील युवा नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। वह इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।