G7 समिट के दौरान पीएम मोदी की यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के साथ मुलाकात
June 17th, 06:43 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने भारत-EU FTA से जुड़ी वार्ताओं के सफल समापन का स्वागत किया और व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करते हुए 'भारत-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा' को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे
May 17th, 06:09 pm
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अहम चरण में स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे, जहां स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए स्वीडन ने अपने फाइटर जेट्स से एस्कॉर्ट भी प्रदान किया। यह दौरा भारत-स्वीडन संबंधों की बढ़ती गहराई और दोनों देशों के बीच अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 01st, 04:30 pm
पीएम मोदी ने मदुरै में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तमिलनाडु की आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि वे अभी तिरुप्पारनकुंद्रम गए थे और भगवान मुरुगन के दर्शन किए, जिसे उन्होंने बेहद दिव्य अनुभव बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु और पूरे देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु: पीएम मोदी
February 07th, 03:59 pm
पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।पीएम मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया
February 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।चुनौतियां कितने ही क्यों ना हो, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है: राज्यसभा में पीएम मोदी
February 05th, 05:35 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जवाब
February 05th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।भारत की डेमोक्रेसी और डेमोग्राफी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद है: संसद के बजट सत्र से पहले मीडिया को पीएम मोदी का वक्तव्य
January 29th, 10:15 am
संसद के बजट सत्र से पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-EU FTA; एक महत्वाकांक्षी भारत, आकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है। इससे भारत के मछुआरों, किसानों, युवाओं और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने सभी सांसदों से समाधान के दौर को तेज करने, सशक्त फैसले लेने और अंतिम छोर तक योजनाओं की सफल पहुंच सुनिश्चित करने में साथ आने का आह्वान किया।2026 बजट सत्र के प्रारंभ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन
January 29th, 10:00 am
संसद के बजट सत्र से पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-EU FTA; एक महत्वाकांक्षी भारत, आकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है। इससे भारत के मछुआरों, किसानों, युवाओं और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने सभी सांसदों से समाधान के दौर को तेज करने, सशक्त फैसले लेने और अंतिम छोर तक योजनाओं की सफल पहुंच सुनिश्चित करने में साथ आने का आह्वान किया।NCC भारत की युवाशक्ति को आत्मविश्वासी बनाने वाला एक आंदोलन है: दिल्ली में वार्षिक NCC रैली में पीएम मोदी
January 28th, 04:00 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।पीएम मोदी ने दिल्ली में वार्षिक NCC पीएम रैली को संबोधित किया
January 28th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा
January 27th, 06:48 pm
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट
January 27th, 06:15 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।उपलब्धियों की सूची: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट का भारत दौरा
January 27th, 02:53 pm
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के भारत दौरे से भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत पूरी होने की संयुक्त घोषणा हुई। डिफेंस और सिक्योरिटी, स्किलिंग और मोबिलिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लीन एनर्जी, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन तथा कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में कई समझौते और MoU साइन किए गए।भारत और यूरोपियन यूनियन का सहयोग ‘पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल गुड’ है: पीएम मोदी
January 27th, 01:30 pm
यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत-EU पार्टनरशिप; साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक तालमेल और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के आधार पर नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भारत-EU FTA, किसानों और छोटे उद्योगों को यूरोपियन बाजारों तक पहुंचने में मदद करेगा, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा तथा हमारे सर्विस सेक्टर के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
September 17th, 07:09 pm
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया।प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से बातचीत की
June 18th, 03:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उपयोगी चर्चा की।द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया
March 05th, 11:37 am
भारत के लिए यह सप्ताह ग्लोबल पार्टनर्स के साथ गहन जुड़ाव तथा महत्वपूर्ण घरेलू क्षेत्रों में प्रगति से भरपूर रहा। यूरोपियन कमीशन के लीडर्स ने भारत का दौरा किया, लैटिन अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताएँ आगे बढ़ीं, और इंटरनेशनल बिजनेसेज ने देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाई। इस बीच, भारत के लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और एविएशन सेक्टर ऐसे बदलावों से गुजर रहे हैं, जो दीर्घकालीन आर्थिक प्रभाव डाल सकते हैं।