पीएम मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी

March 16th, 01:12 pm

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह विशेष अवसर पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करती हैं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विकास और वैश्विक हित के लिए विज्ञान एवं तकनीक के उपयोग का संकल्प दोहराया

February 28th, 10:08 am

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, जो सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की अभूतपूर्व खोज की याद में मनाया जाता है, प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस अवसर पर अनुसंधान, नवाचार तथा वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव मनाते हैं, जो हमारे राष्ट्र को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित किया है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और वैश्विक हित के लिए विज्ञान और तकनीक का उपयोग करने के संकल्प को दोहराया।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

January 24th, 07:08 pm

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने दोहराया कि सरकार हर बालिका को सम्मान, अवसर और आशा से भरा जीवन देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है। पीएम ने कहा कि पिछले दस वर्षों में बालिकाओं की शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर लगातार ध्यान दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस संबोधन: विकसित भारत 2047 के लिए विजन

August 15th, 11:58 am

79वें स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से अपना सबसे लंबा और निर्णायक भाषण दिया, जो 103 मिनट का था और जिसने विकसित भारत 2047 के लिए एक साहसिक रोडमैप तैयार किया। आत्मनिर्भरता, नवाचार और नागरिक सशक्तिकरण पर ज़ोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने दूसरे देशों पर निर्भर राष्ट्र से लेकर विश्व स्तर पर आत्मविश्वासी, तकनीकी रूप से उन्नत और आर्थिक रूप से सुदृढ़ देश बनने तक की भारत की यात्रा पर प्रकाश डाला।

आज, जब कोई भारत को देखता है, तो गर्व से कह सकता है कि Democracy can deliver: ABP नेटवर्क इंडिया@2047 समिट में पीएम

May 06th, 08:04 pm

भारत मंडपम में ABP न्यूज इंडिया@2047 समिट में पीएम मोदी ने विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत के साहसिक कदमों की सराहना की। ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों की प्रेरक यात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रमुख रिफॉर्म्स, ग्लोबल ट्रेड पैक्ट्स और DBT के ट्रांसफॉर्मेटिव इंपैक्ट पर प्रकाश डाला तथा नेशन फर्स्ट के प्रति अपनी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ABP नेटवर्क इंडिया@2047 समिट को संबोधित किया

May 06th, 08:00 pm

भारत मंडपम में ABP न्यूज इंडिया@2047 समिट में पीएम मोदी ने विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत के साहसिक कदमों की सराहना की। ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों की प्रेरक यात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रमुख रिफॉर्म्स, ग्लोबल ट्रेड पैक्ट्स और DBT के ट्रांसफॉर्मेटिव इंपैक्ट पर प्रकाश डाला तथा नेशन फर्स्ट के प्रति अपनी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स से प्राप्त जानकारियां समृद्धि और युवा सशक्तिकरण की दिशा में हमारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं: प्रधानमंत्री

January 16th, 06:00 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में डिजिटल कौशल के मामले में भारत को दूसरा स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस सूची में भारत के बाद कनाडा और जर्मनी है। श्री मोदी ने कहा यह देखकर खुशी होती है! पिछले दशक में, हमारी सरकार ने हमारे युवाओं को ऐसे कौशल से लैस करके उन्हें मजबूत बनाने पर काम किया है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने और धन अर्जित करने में सक्षम बनाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स से प्राप्त जानकारियां समृद्धि और युवा सशक्तिकरण की दिशा में हमारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हम सामान्य मानवी के जीवन स्तर को बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी

October 16th, 03:31 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (DBUs)का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 75 DBUs वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाएंगे और नागरिकों के लिए बैंकिंग अनुभव को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, डीबीयू आम नागरिकों के ईज ऑफ लिविंग की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित की

October 16th, 10:57 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (DBUs)का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 75 DBUs वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाएंगे और नागरिकों के लिए बैंकिंग अनुभव को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, डीबीयू आम नागरिकों के ईज ऑफ लिविंग की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एनडीए सरकार के 8 वर्ष संकल्प और सिद्धियों के रहे हैं : पीएम मोदी

May 21st, 02:29 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है।

पीएम मोदी ने जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया

May 20th, 10:00 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है।

पीएम मोदी ने शिक्षा क्षेत्र पर केंद्रीय बजट के सकारात्मक प्रभाव पर वेबिनार को संबोधित किया

February 21st, 11:00 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एजुकेशन और स्किल सेक्टर पर केंद्रीय बजट 2022 के सकारात्मक प्रभाव पर एक वेबिनार को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवा पीढ़ी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, भविष्य के राष्ट्र निर्माता हमारे युवाओं को सशक्त बनाना, भारत के भविष्य को सशक्त बनाना है।

काशी अपनी मौलिक पहचान बनाए रखते हुए विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है : प्रधानमंत्री मोदी

July 15th, 11:01 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई परियोजनाएं प्राचीन शहर काशी के मूल तत्व को सुरक्षित रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हो रही हैं ।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

July 15th, 11:00 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई परियोजनाएं प्राचीन शहर काशी के मूल तत्व को सुरक्षित रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हो रही हैं ।

प्रधानमंत्री 1 जुलाई को 'डिजिटल इंडिया' के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे

June 29th, 07:09 pm

प्रधानमंत्री मोदी 01 जुलाई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'डिजिटल इंडिया' के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। 'डिजिटल इंडिया' न्यू इंडिया की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक रहा है- जैसे सेवाओं को सक्षम बनाना, सरकार को नागरिकों के करीब लाना, नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और लोगों को सशक्त बनाना।

प्रधानमंत्री ने टॉप-200 संस्थान में शामिल होने पर IISc बेंगलुरु, IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे को बधाई दी

June 09th, 08:33 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के शीर्ष 200 संस्थानों की सूची में शामिल होने के लिए आईआईटी बंबई, आईआईटी दिल्ली और आईआईएससी बेंगलुरु को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत के अधिक से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों द्वारा वैश्विक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने और युवाओं के बीच बौद्धिक कौशल का समर्थन करने के लिए प्रयास जारी हैं।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन : कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के लिए शुरू की गई सहायता योजना

May 29th, 06:03 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के कारण अपने पैरेंट्स को खो चुके बच्चों की सहायता के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। कोविड-19 के कारण पैरेंट्स या सर्वाइविंग पैरेंट्स या कानूनी अभिभावक/अडॉप्टिव (दत्तक) पैरेंट्स, दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को 'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना के तहत सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने श्री मन्नथु पद्मनाभन जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

February 25th, 10:57 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मन्नथु पद्मनाभन जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने स्वाहिद दिवस पर असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

December 10th, 07:39 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वाहिद दिवस पर असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

साइंस और इनोवेशन में निवेश करना वाले समाज दुनिया का भविष्य तय करेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

October 19th, 08:31 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रैंड चैलेंजेज एनुअल मीटिंग 2020 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत के वैज्ञानिक समुदाय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में हमारे पास एक मजबूत और सक्षम वैज्ञानिक समुदाय है। हमारे पास अच्छे वैज्ञानिक संस्थान भी हैं। कोविड-19 से लड़ते हुए वे विशेष रूप से पिछले कुछ महीनों के दौरान देश की सबसे बड़ी संपत्ति रहे हैं। कंटेंमेंट से लेकर क्षमता निर्माण तक उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।