परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरा
June 14th, 09:32 pm
पीएम मोदी की फ्रांस के नीस शहर की स्टेट विजिट के दौरान टेक्नोलॉजी, रिसर्च, एजुकेशन, ट्रेड, निवेश, सप्लाई चेन, स्ट्रैटेजिक और स्पेस जैसे क्षेत्रों में कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरे की एक मुख्य बात 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को अपनाना था।प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता
June 14th, 08:37 pm
पीएम मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने 'भारत-फ्रांस स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डिफेंस, स्पेस, AI, इनोवेशन, ट्रेड और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। साथ ही, दोनों देशों ने इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाया और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्चस्तरीय तंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा टैलेंट मोबिलिटी, एजुकेशन, सप्लाई चेन की मजबूती और वैश्विक घटनाक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे
June 13th, 11:19 pm
पीएम मोदी फ्रांस के नीस पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आगमन पर उन्हें विशेष सम्मान और आत्मीयता का परिचय मिला, जो भारत और फ्रांस के बीच मजबूत तथा दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाता है। यह यात्रा भारत-फ्रांस साझेदारी के लगातार मजबूत होते स्वरूप और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक के दौरे से पहले पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
June 13th, 10:03 am
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। फ्रांस दौरे के पहले चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में, वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी पुनः फ्रांस पहुंचेंगे, जहां वे G7 समिट और विवाटेक 2026 में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री का फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा (13-18 जून, 2026)
June 09th, 07:20 pm
पीएम मोदी 13-14 जून, 2026 को फ्रांस की यात्रा करेंगे और इसके बाद 16-19 जून, 2026 के दौरान एक बार फिर फ्रांस जाएंगे। फ्रांस की अपनी पहली यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। पीएम 14-16 जून, 2026 तक स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम, G7 समिट और VivaTech समिट में भाग लेने के लिए एक बार फिर फ्रांस जाएंगे।पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की
April 16th, 10:25 pm
पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच टेलीफोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने की अहमियत पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की
March 19th, 05:05 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और क्षेत्र और उससे आगे शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने की आशा व्यक्त की।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से बातचीत की
March 05th, 07:20 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदलती स्थिति को लेकर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ सहयोग और समन्वय जारी रखेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होली की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को धन्यवाद दिया
March 04th, 10:51 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों को होली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर का गवाह बन रहा है: मेरठ में पीएम मोदी
February 22nd, 01:30 pm
पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।पीएम मोदी ने भारत की पहली 'नमो भारत RRTS' का उद्घाटन किया और 'दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' राष्ट्र को समर्पित किया
February 22nd, 01:12 pm
पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ दोनों देशों की इनोवेट और नेतृत्व करने की साझा प्रतिबद्धता है: इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में पीएम मोदी
February 18th, 12:07 pm
मुंबई में ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति मैक्रों ने 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में इनोवेशन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से ‘अटल इनोवेशन मिशन’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी से भारत के साथ मिलकर ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया, जहां टेक्नोलॉजी मानवता की सेवा करे और प्रोग्रेस सबको साथ लेकर आगे बढ़े।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।परिणामों की सूची: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा
February 17th, 07:00 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते तकनीक और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों से जुड़े हैं। भारत-फ्रांस संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा भी दिया गया है।भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 17th, 04:00 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
February 17th, 09:57 am
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह दौरा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी, जिससे न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।प्रधानमंत्री 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे
February 16th, 09:02 am
पीएम मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा होगी और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, वे ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ भी करेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया
January 26th, 11:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ और बधाइयाँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया।