प्रधानमंत्री ने चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी
June 23rd, 08:09 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इथियोपिया के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी
June 08th, 04:51 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश श्री पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।बंगाल की ताकत पूरी दुनिया में जानी जाती है, लेकिन TMC ने उसे भ्रष्टाचार में फंसा दिया है: मथुरापुर में पीएम मोदी
April 23rd, 01:00 pm
पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी के 11 वर्षों के विकास की तुलना TMC के 15 वर्षों के झूठ और विश्वासघात से की। उन्होंने TMC की सिंडिकेट संस्कृति पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरी, जमीन, राशन और मंडियों में “कट मनी” का बोलबाला है। अंत में उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व में बदलाव की मजबूत लहर दिखाई दे रही है।आज TMC के जंगल राज के विरुद्ध, पूरे बंगाल की जनता गली-मोहल्ले में शंख फूंक रही है: कृष्णानगर में पीएम मोदी
April 23rd, 12:45 pm
पीएम मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की कड़ी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया। उन्होंने TMC के 15 वर्षों के “घोटालों और झूठे वादों” का जिक्र किया और इसकी तुलना बीजेपी के “सबका साथ, सबका विकास” के विजन से की। साथ ही, “मोदी की गारंटी” दोहराते हुए महिलाओं के लिए 10 गारंटियों का ऐलान भी किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 23rd, 12:30 pm
पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की तीखी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया।भारत का परचम हर वैश्विक मंच पर लहराए, यही हमारी आकांक्षा और दिशा: पीएम मोदी
March 01st, 11:00 am
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया और NewsX World को इसके ग्लोबल लॉन्च पर बधाई दी। उन्होंने इसके पॉलिसी-सेंट्रिक अप्रोच और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्शन और एक्सपोर्ट में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने AYUSH, मिलेट्स और हल्दी में ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने AI और इनोवेशन में भारत के नेतृत्व का भी उल्लेख किया।पीएम मोदी ने NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया
March 01st, 10:34 am
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया और NewsX World को इसके ग्लोबल लॉन्च पर बधाई दी। उन्होंने इसके पॉलिसी-सेंट्रिक अप्रोच और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्शन और एक्सपोर्ट में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने AYUSH, मिलेट्स और हल्दी में ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने AI और इनोवेशन में भारत के नेतृत्व का भी उल्लेख किया।भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं: जयपुर में पीएम
December 17th, 12:05 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लिया
December 17th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।हम एक स्वस्थ और समृद्ध महाराष्ट्र की नींव रख रहे हैं: पीएम मोदी
October 09th, 01:09 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र में ₹7600 करोड़ से अधिक की अनेक परियोजनाओं की शुरुआत की। राज्य में 10 मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन तथा नागपुर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और शिर्डी एयरपोर्ट की नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग के शिलान्यास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्केल पर, अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहा विकास अभूतपूर्व है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
October 09th, 01:00 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र में ₹7600 करोड़ से अधिक की अनेक परियोजनाओं की शुरुआत की। राज्य में 10 मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन तथा नागपुर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और शिर्डी एयरपोर्ट की नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग के शिलान्यास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्केल पर, अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहा विकास अभूतपूर्व है।बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी
June 05th, 08:04 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना की ओर से 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए बधाई देने हेतु एक टेलीफोन कॉल आया।मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं और वे मुझे बदलना चाहते हैं: धाराशिव में पीएम मोदी
April 30th, 10:30 am
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के धाराशिव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ये चुनाव भारत के स्वाभिमान का है। आपने दस साल पहले का समय देखा है। आप, आज का समय भी देख रहे हैं। आज दुनिया, उस भारत को जानती है, जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है। अपने संबोधन में पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं और वे मुझे बदलना चाहते हैं।जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा: लातूर में पीएम मोदी
April 30th, 10:15 am
महाराष्ट्र के लातूर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपको लूटने का एक बहुत खतरनाक प्लान बनाया है। कांग्रेस कहती है वो पहले देशवासियों की कमाई का एक्सरे करेगी, फिर आपकी संपत्ति पर कब्जा करेगी और फिर उसे अपने वोट बैंक को बांट देगी। पीएम ने कहा, भारत को खंड-खंड में देखने वाले लोग; प्रधानमंत्री पद को भी किस्तों में बांटना चाहते हैं।एक स्थिर सरकार वर्तमान का ध्यान रखते हुए भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखती है: माढा में पीएम मोदी
April 30th, 10:13 am
महाराष्ट्र के माढा की विशाल रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश, मोदी सरकार के दस साल और कांग्रेस सरकार के साठ साल में अंतर देख रहा है। कांग्रेस पार्टी जो साठ साल में नहीं कर पाई, वह आपके सेवक ने दस साल में करके दिखाया है। उन्होंने कहा, 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने राज्य में दशकों से अटकी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पूरे सामर्थ्य के साथ काम किया है।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के माढा, धाराशिव और लातूर में जनसभाएं कीं
April 30th, 10:12 am
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के माढा, धाराशिव और लातूर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जो साठ साल में नहीं कर पाई, वह आपके सेवक ने दस साल में करके दिखाया है। धाराशिव की रैली में पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं और वे मुझे बदलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने लातूर में कहा कि कांग्रेस की नजर सिर्फ आपकी वर्तमान कमाई पर नहीं बल्कि जो संपत्ति आप अपने बच्चों के लिए जोड़ रहे हैं, उस पर भी कांग्रेस गिद्ध दृष्टि लगाकर बैठी हुई है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी
March 20th, 03:32 pm
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उन्हें रूस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी और रूस के मैत्रीपूर्ण लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेता, आने वाले वर्षों में, दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकृत सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमत हुए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार चौथी बार जीत के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना को बधाई दी
January 08th, 07:54 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनाव में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी।