प्रधानमंत्री ने इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की
February 26th, 09:00 pm
पीएम मोदी ने यरुशलम में इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने ट्रेड और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी और काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में चल रहे सहयोग पर संतोष जताया।वॉलीबॉल की भावना से प्रेरित संतुलन, सहयोग और संकल्प के साथ आगे बढ़ता भारत: पीएम मोदी
January 04th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने देश के 28 राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाया। प्रधानमंत्री ने वाराणसी की समृद्ध खेल परंपरा पर प्रकाश डाला और विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान शहर के उत्साह, समर्थन और प्रसिद्ध आतिथ्य का अनुभव करेंगे।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
January 04th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने देश के 28 राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाया। प्रधानमंत्री ने वाराणसी की समृद्ध खेल परंपरा पर प्रकाश डाला और विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान शहर के उत्साह, समर्थन और प्रसिद्ध आतिथ्य का अनुभव करेंगे।भारत और इथियोपिया क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के स्वाभाविक साझेदार हैं: इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी
December 17th, 12:25 pm
इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।इथियोपिया में प्रधानमंत्री ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया
December 17th, 12:12 pm
इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।भारत आज ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है: पीएम मोदी
December 06th, 08:14 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 को संबोधित किया
December 06th, 08:13 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ, गोवा में पीएम मोदी
November 28th, 03:35 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया
November 28th, 03:30 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं: उडुपी, कर्नाटक में पीएम मोदी
November 28th, 11:45 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह को संबोधित किया
November 28th, 11:30 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की
July 24th, 11:00 pm
पीएम मोदी ने सैंड्रिंघम एस्टेट में महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। उन्होंने आयुर्वेद और योग सहित सस्टेनेबल लिविंग पर चर्चा की, और इस बात पर विचार किया कि इनका लाभ पूरी दुनिया से कैसे साझा किया जा सकता है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि India-UK Comprehensive Economic and Trade Agreement पर हस्ताक्षर से द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी। उन्होंने क्लाइमेट-एक्शन और कॉमनवेल्थ के भीतर सहयोग को मजबूत करने पर भी बातचीत की।प्रधानमंत्री ने वन महोत्सव समारोह में माननीय न्यायाधीशों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की
July 19th, 07:02 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वन महोत्सव समारोह में माननीय न्यायाधीशों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की दिशा में नागरिकों को प्रेरित करने में उनके योगदान को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट को संबोधित किया - ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर सेशन
July 07th, 11:38 pm
पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट में ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर एक सेशन को संबोधित किया, जिसमें भागीदार देशों और आमंत्रित राष्ट्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए क्लाइमेट-चेंज; जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विषय है। उन्होंने क्लाइमेट-जस्टिस को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया। पीएम मोदी ने One Earth, One Health” मंत्र पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जब भारत अगले साल BRICS की अध्यक्षता संभालेगा, वह जन-केंद्रित और humanity first” अप्रोच के साथ ग्लोबल-साउथ को प्राथमिकता देगा।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’
July 07th, 11:13 pm
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सराहना की कि BRICS ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने People, Planet, and Progress” की स्पिरिट से प्रेरित होकर कई प्रमुख पहल शुरू की हैं और भारत 2070 तक नेट-जीरो हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल जब भारत BRICS की अध्यक्षता करेगा, तब सदस्य देश इन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर और भी घनिष्ठता से काम करते रहेंगे।पीएम ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसायटी की 47वीं AGM की अध्यक्षता की
June 23rd, 09:35 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी की 47वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने भारत के म्यूजियम मैप का विजन सामने रखा और देश के सभी म्यूजियमों का एक व्यापक नेशनल डेटाबेस विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने म्यूजियमों पर नए आइडियाज सामने लाने के लिए समिति बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय के डाक्यूमेंट्स को इकट्ठा किया जाना चाहिए ताकि रिसर्चर्स को लाभ मिल सके।विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे
June 04th, 01:20 pm
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी, नई दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण पहल का नेतृत्व करेंगे। ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ के एक हिस्से के रूप में पीएम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत बरगद का पौधा लगाएंगे। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अरावली की बायो-डाइवर्सिटी को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना है। वे दिल्ली सरकार के सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी
March 12th, 06:07 am
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
March 11th, 07:30 pm
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।पीएम मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
March 11th, 03:04 pm
पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मिलकर पैम्पलेमौसेस बोटैनिकल गार्डन में सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने मॉरीशस की प्रगति और भारत-मॉरीशस संबंधों में उनकी विरासत का सम्मान किया। बाद में उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम पहल के तहत एक पेड़ लगाया, जो प्रकृति और विरासत के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।