जब राष्ट्र प्रथम के संकल्प वाली सरकार होती है, तो राष्ट्रीय नायकों को भी उचित सम्मान मिलता है: पीएम मोदी

July 06th, 06:47 pm

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विचार आज भी एकजुट और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी ने दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का दृढ़ता से विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना, भारत के पूर्ण राष्ट्रीय एकीकरण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर पीएम मोदी का संबोधन

July 06th, 06:17 pm

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विचार आज भी एकजुट और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी ने दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का दृढ़ता से विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना, भारत के पूर्ण राष्ट्रीय एकीकरण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह

May 31st, 11:30 am

पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।

पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भारत की सभ्यतागत यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव: पीएम मोदी

May 11th, 12:28 pm

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ से जुड़ी आस्था, ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण पीढ़ियों से चली आ रही भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की स्थायी शक्ति को दर्शाता है।

सोमनाथ अमृत महोत्सव अगले हजार वर्षों तक भारत को प्रेरित करेगा: गुजरात के प्रभासपाटन में पीएम मोदी

May 11th, 10:20 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया

May 11th, 10:15 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने हमेशा से समाज की शक्ति को साथ लेकर काम किया: बेंगलुरु में पीएम मोदी

May 10th, 11:05 am

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया और कई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, मेंटल हेल्थ और सामूहिक भागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया, कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए

May 10th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया और कई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, मेंटल हेल्थ और सामूहिक भागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया।

गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, हर जगह कमल खिल रहा है: बीजेपी मुख्यालय से पीएम मोदी

May 04th, 07:01 pm

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पल को ऐतिहासिक, भावुक और लोकतंत्र तथा प्रदर्शन आधारित शासन में जनता के भरोसे की मजबूत पुष्टि बताया। पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती में नजर आए प्रधानमंत्री का यह रूप संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है और बंगाल के इस अहम जनादेश के महत्व को भी प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।

कई राज्यों में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

May 04th, 07:00 pm

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पल को ऐतिहासिक, भावुक और लोकतंत्र तथा प्रदर्शन आधारित शासन में जनता के भरोसे की मजबूत पुष्टि बताया। पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती में नजर आए प्रधानमंत्री का यह रूप संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है और बंगाल के इस अहम जनादेश के महत्व को भी प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।

शांति और उद्यमिता के लिए प्रसिद्ध सिक्किम तेज विकास की राह पर : Sikkim @50 पर पीएम मोदी

April 28th, 10:25 am

सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया

April 28th, 10:15 am

सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

आज भाजपा गुड गवर्नेंस और लास्ट माइल डिलीवरी का सिंबल बन गई है: पीएम मोदी

April 06th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।

पीएम मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

April 06th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के पोरबंदर में माधवपुर मेले के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

March 29th, 10:23 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है। श्री मोदी ने कहा, “यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”

तमिल संस्कृति पूरे भारत की साझी विरासत : पोंगल समारोह में पीएम मोदी

January 14th, 11:00 am

पीएम मोदी ने विश्वभर में तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए नई दिल्ली में आयोजित पोंगल समारोह में भाग लिया और समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘तिरुक्कुरल’ में कृषि और किसानों पर विस्तार से लिखा गया है और उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को पोंगल जैसे पर्व और सशक्त बनाते हैं।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में पोंगल समारोह को संबोधित किया

January 14th, 10:45 am

पीएम मोदी ने विश्वभर में तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए नई दिल्ली में आयोजित पोंगल समारोह में भाग लिया और समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘तिरुक्कुरल’ में कृषि और किसानों पर विस्तार से लिखा गया है और उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को पोंगल जैसे पर्व और सशक्त बनाते हैं।

वॉलीबॉल की भावना से प्रेरित संतुलन, सहयोग और संकल्प के साथ आगे बढ़ता भारत: पीएम मोदी

January 04th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने देश के 28 राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाया। प्रधानमंत्री ने वाराणसी की समृद्ध खेल परंपरा पर प्रकाश डाला और विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान शहर के उत्साह, समर्थन और प्रसिद्ध आतिथ्य का अनुभव करेंगे।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

January 04th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने देश के 28 राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाया। प्रधानमंत्री ने वाराणसी की समृद्ध खेल परंपरा पर प्रकाश डाला और विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान शहर के उत्साह, समर्थन और प्रसिद्ध आतिथ्य का अनुभव करेंगे।

वंदेमातरम् ने उस विचार को पुनर्जीवित किया, जो हजारों वर्षों से भारतवर्ष की रग-रग में रचा-बसा था:लोकसभा में पीएम मोदी

December 08th, 12:30 pm

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह चर्चा आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का स्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने के लिए सभी से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और 150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम को सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बनाया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के संकल्प को दोहराया।