प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत की

March 21st, 04:26 pm

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की और क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ईद और नवरोज के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं, क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हालिया हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन के महत्व को दोहराया। उन्होंने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना भी की।

प्रधानमंत्री ने बहरीन के शाह से बातचीत की

March 20th, 07:57 pm

पीएम मोदी ने बहरीन के शाह महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें ईद-उल-फितर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं, ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया और बहरीन में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत की

March 19th, 10:00 pm

पीएम मोदी कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कतर में भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही के समर्थन की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से बातचीत की

March 19th, 04:39 pm

पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने ओमान पर हुए हमलों की फिर से निंदा की और भारतीयों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की और इस बात की पुष्टि की कि भारत और ओमान होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित एवं स्वतंत्र आवाजाही के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की

March 18th, 06:20 pm

पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की और उन्हें ईद की बधाई दी। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा किए और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित एवं स्वतंत्र आवाजाही के महत्व पर जोर दिया। पीएम ने कुवैत पर हुए हमलों की फिर से निंदा की और कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय को लगातार मिल रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री ने UAE के राष्ट्रपति से बात की

March 17th, 10:42 pm

पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। बातचीत के दौरान, पीएम ने ईद की बधाई दी और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने की अहमियत पर सहमति जताई तथा इलाके में शांति के लिए मिलकर काम करते रहने पर जोर दिया। पीएम ने फिर स्पष्ट किया कि भारत UAE पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

September 05th, 08:31 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने कहा, यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें।

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

September 16th, 10:43 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उल-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी

October 30th, 11:41 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उल-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी है।

देश के वीर जवानों के लिए भी घर में एक दीया जलाएं : मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी

October 25th, 11:00 am

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और मौजूदा महामारी की स्थिति के दौरान संयम बरतने के लिए लोगों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र से एकता के बंधन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने देशवासियों से देश के वीर जवानों के लिए भी घर में एक दीया जलाने की अपील की। साथ ही उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को भी याद किया और कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी सभी को प्रेरित करती हैं।

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं : राष्ट्र के नाम संदेश में पीएम मोदी

October 20th, 05:40 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संदेश में लोगों को कोरोना के प्रति अगाह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है। उन्होंने कहा, हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में प्रत्येक भारतीय के प्रयास से भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है। पीएम ने कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया

October 20th, 05:34 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संदेश में लोगों को कोरोना के प्रति अगाह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है। उन्होंने कहा, हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में प्रत्येक भारतीय के प्रयास से भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है। पीएम ने कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और इस्लामी गणराज्य अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर बातचीत

August 03rd, 07:49 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और इस्लामी गणराज्य अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों राजनेताओं ने ‘ईद-उल-अजहा’ के उल्‍लासमय त्योहार के अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ‘ईद-उल-अजहा’ के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

August 01st, 10:10 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘ईद-उल-अजहा’ के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

November 10th, 12:18 pm

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मादेी ने आज मिलाद-उन-नबी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा ‘‘मिलाद उन नबी पर बधाई, पैगम्बर मोहम्मद के विचारों से प्रेरित होकर ईश्वर करे, यह दिन समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को बढ़ाये। मैं चारो ओर शांति की कामना करता हूं’ ।

प्रधानमंत्री ने ईद-उल-अजहा पर देश को बधाई दी

August 12th, 09:21 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अजहा पर देश को लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ईद-उल-अजहा के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि यह त्यौहार हमारे समाज में शांति और प्रसन्नता की भावना को और मजबूत बनाएगा।”

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को बधाई दी

November 21st, 08:40 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ईद पर देशवासियों को मुबारकबाद दी

June 16th, 10:10 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ईद के पाक मौके पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ईद मुबारक! मैं कामना करता हूं कि इस अवसर पर हमारे समाज में एकता एवं सद्भाव के बंधन और अधिक सुदृढ़ तथा अटूट हों।’

प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से प्रकृति, वन्यजीवन और हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है: मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी

May 27th, 11:30 am

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वालों के प्रयासों की सराहना करने की और नविका सागर परिक्रमा के दल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया से लेकर खेलों के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने अगले महीने भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम में योग और आजादी के पहले संग्राम के बारे में भी बात की।

आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी

November 26th, 11:30 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के दौरान आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और सभी देशों से इस खतरे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने संविधान के बारे में बात की और इसके निर्माताओं के अमूल्य योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस और सशस्त्र बल ध्वज दिवस के अवसर पर नौसेना और सशस्त्र बलों के साहस और वीरता का उल्लेख किया।