प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा

June 28th, 08:30 pm

सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक वार्ता की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा

June 28th, 08:17 pm

पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए अहम साबित हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन पहलों से डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, हेल्थकेयर, कृषि, अंतरिक्ष, समुद्री सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।

पीएम मोदी ने असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर तैनात 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों का किया मार्गदर्शन

June 23rd, 02:13 pm

वर्ष 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने युवा सिविल सेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तथा सरकार के “नागरिक देवो भवः” के संकल्प को आगे बढ़ाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सरकारी नीतियों का लाभ वास्तविक रूप से लोगों तक पहुँचे और उनके सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दें।

प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर गाँव में स्कूल का दौरा किया, शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला

June 20th, 08:44 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहाड़पुर गाँव में एक स्कूल का दौरा करके उन्हें बेहद खुशी मिली।

पूर्वी भारत में विकास और समृद्धि का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा ओडिशा: पहाड़पुर में पीएम मोदी

June 20th, 01:10 pm

पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।

ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने पहाड़पुर में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया

June 20th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे

June 19th, 11:53 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य में विकास की गति तेज करने और नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे अहम सेक्टरों में ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी

June 18th, 11:41 pm

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।

प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

June 18th, 09:30 pm

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।

'भारत इनोवेट्स' से लेकर 'विवा टेक' तक, हमारे स्टार्टअप्स कई नई पार्टनरशिप कर रहे हैं: पेरिस, फ्रांस में पीएम मोदी

June 18th, 06:15 pm

भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने वीवाटेक 2026 में भाग लिया

June 18th, 06:00 pm

भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात बौद्ध विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया

June 18th, 05:30 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने G7 समिट में “AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने” पर आयोजित सेशन को संबोधित किया

June 18th, 05:01 am

पीएम मोदी ने फ्रांस में आयोजित G7 समिट में AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने AI के लिए भारत के MANAV विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI का विकास इंक्लूसिविटी, सुरक्षा और जनहित के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सेफ-बाय-डिजाइन AI सिस्टम बनाने, डीपफेक और साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि AI के लाभ ग्लोबल साउथ सहित दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए।

AI का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, लोगों को अधिक विकल्प और अवसर प्रदान करना तथा मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए: G7 में पीएम मोदी

June 17th, 09:20 pm

G7 के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI की जरूरत पर जोर दिया, जो लोगों की क्षमताओं का विस्तार करे और साथ ही उनकी गरिमा तथा पसंद की स्वतंत्रता की रक्षा भी करे। उन्होंने भारत के MANAV विजन का जिक्र किया, 'सुरक्षित डिजाइन वाले AI सिस्टम विकसित करने का आह्वान किया और डीपफेक तथा साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत सहयोग की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI के लाभ दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए, जिनमें ग्लोबल साउथ के देश भी शामिल हैं।

G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की मुलाकात

June 17th, 05:34 pm

फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की और भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की। चूंकि 2026 में भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, इसलिए दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, शिक्षा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री की UK के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

June 17th, 12:36 am

फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-UK संबंधों में आई मजबूती की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने विजन 2035 के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया और 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट' के जल्द लागू होने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की

June 16th, 10:36 pm

फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आ रही सकारात्मक गति का स्वागत किया और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा भी की और CEPA की दिशा में चल रही बातचीत में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

June 15th, 05:40 pm

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ ट्रेड, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन, टैलेंट मोबिलिटी, AI और सुपरकंप्यूटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और हाल ही में आयोजित हुए भारत-EU समिट के नतीजों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए स्लोवाकिया का आभार भी जताया।

माननीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया यात्रा के परिणामों की सूची

June 15th, 05:17 pm

पीएम मोदी की स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया और डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, उच्च शिक्षा, रिसर्च, लेबर मोबिलिटी, क्वांटम कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और कल्चर जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी मामलों पर एक 'जॉइंट वर्किंग ग्रुप' और 'कांसुलर डायलॉग' शुरू करने पर भी सहमति जताई।

प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग के लिए जीवन की सुगमता बढ़ाने की सरकार की कोशिशों पर प्रकाश डाला

June 15th, 01:16 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यम वर्ग के लिए जीवन की सुगमता बढ़ाने की सरकार की कोशिशों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कार्य करना सरकार का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यम वर्ग ने राष्ट्र निर्माण में अनगिनत तरीकों से योगदान दिया है।