परिणामों की सूची: फिनलैंड के राष्ट्रपति की भारत यात्रा
March 05th, 04:36 pm
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें माइग्रेशन और मोबिलिटी, स्टैटिस्टिक्स और पर्यावरण सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हाल ही में संपन्न भारत-ईयू FTA का लाभ उठाते हुए, भारत और फिनलैंड के बीच वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 17th, 04:00 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।उपलब्धियों की सूची: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट का भारत दौरा
January 27th, 02:53 pm
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के भारत दौरे से भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत पूरी होने की संयुक्त घोषणा हुई। डिफेंस और सिक्योरिटी, स्किलिंग और मोबिलिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लीन एनर्जी, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन तथा कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में कई समझौते और MoU साइन किए गए।आज जॉर्डन के हर बिजनेस, हर इन्वेस्टर के लिए भी भारत में अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं: भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी
December 16th, 12:24 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।प्रधानमंत्री और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को संबोधित किया
December 16th, 12:23 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।15वें भारत-जापान वार्षिक समिट का जॉइंट स्टेटमेंट: हमारी अगली पीढ़ी की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी
August 29th, 07:06 pm
पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता को याद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित कई घोषणाएँ कीं: डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग को बढ़ावा देना, आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को गहरा करना।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की जापान यात्रा
August 29th, 06:23 pm
पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने इकोनॉमिक सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, पर्यावरण और संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत किया। प्रमुख उपलब्धियों में 10-वर्षीय जॉइंट विजन, सुरक्षा सहयोग, ह्यूमन रिसोर्स एक्सचेंज, डिजिटल साझेदारी, क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव्स, स्पेस सहयोग, SME और AI फोरम्स, तथा राज्य-प्रान्त एवं बिजनेसेज के बीच गहन संबंध शामिल हैं।जापानी टेक्नोलॉजी और भारतीय टैलेंट एक विनिंग कॉम्बिनेशन है: टोक्यो में पीएम मोदी
August 29th, 03:59 pm
जापान के पीएम इशिबा के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने कहा कि चर्चाएँ उपयोगी और सार्थक रहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-जापान साझेदारी, वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। साझा विजन को रेखांकित करते हुए, उन्होंने इंवेस्टमेंट, इनोवेशन, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, लोगों के बीच आदान-प्रदान और राज्य-प्रान्त सहयोग जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।परिणामों की सूची: फिजी के प्रधानमंत्री Sitiveni Rabuka की भारत यात्रा
August 25th, 01:58 pm
पीएम मोदी की फिजी के पीएम Sitiveni Rabuka के साथ बैठक ने दोस्ती और प्रगति पर आधारित कई नई साझेदारियों का रास्ता खोला। सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल और दवा आपूर्ति से लेकर साइबर सुरक्षा, कृषि, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक, इसके परिणाम फिजी की ग्रोथ के प्रति भारत की सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित यह बंधन एक उज्जवल और समावेशी भविष्य की ओर अग्रसर है।प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली में ₹11,000 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे
August 16th, 11:15 am
पीएम मोदी, 17 अगस्त को दिल्ली में ₹11,000 करोड़ की लागत वाले दो प्रमुख नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स - द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन और NCR में Urban Extension Road-II (UER-II); राजधानी में ट्रैफिक जाम कम करने की सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा हैं। इन प्रोजेक्ट्स से लोगों का जीवन आसान तथा आवागमन सुगम होगा।डेमोक्रेटिक वैल्यूज, स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी और रूल-बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर में साझा विश्वास भारत और यूरोपियन यूनियन को एकजुट करता है
February 28th, 01:50 pm
यूरोपियन कमीशन की प्रेजिडेंट के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान अपने वक्तव्य में, पीएम मोदी ने विश्वास आधारित भारत-यूरोपियन यूनियन संबंधों, सिक्योरिटी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ग्रीन ग्रोथ में सहयोग के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव में शामिल होने के यूरोपियन यूनियन के कदम का स्वागत किया और ग्लोबल कॉमर्स में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमिका पर प्रकाश डाला।मोबिलिटी सेक्टर में अपना फ्यूचर देखने वाले हर इन्वेस्टर के लिए भारत एक शानदार डेस्टिनेशन: पीएम
January 17th, 11:00 am
पीएम मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने ऑटो सेक्टर में भारत के तेजी से हो रहे ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की फ्यूचर-रेडी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री, बढ़ते निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ तथा लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित बढ़ती घरेलू मांग की प्रशंसा की।पीएम मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन किया
January 17th, 10:45 am
पीएम मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने ऑटो सेक्टर में भारत के तेजी से हो रहे ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की फ्यूचर-रेडी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री, बढ़ते निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ तथा लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित बढ़ती घरेलू मांग की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री 17 जनवरी को ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन करेंगे
January 16th, 04:35 pm
पीएम मोदी, 17 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन करेंगे। 17-22 जनवरी तक चलने वाले इस एक्सपो में 9 से ज्यादा समानांतर शो, 20 से ज्यादा कॉन्फ्रेंस और स्टेट सेशन होंगे, जिसमें मोबिलिटी सेक्टर की पॉलिसीज और इनिशिएटिव्स को दिखाया जाएगा। नई दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस एक्सपो का उद्देश्य मजबूत उद्योग और सरकारी समर्थन के साथ ग्लोबल मोबिलिटी वैल्यू चेन को एकजुट करना है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
January 05th, 12:15 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाना और यात्रा को आसान बनाना सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी की।आज विश्व को करप्शन-फ्री और ट्रांसपेरेंट सरकारों की जरूरत: पीएम मोदी
February 14th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने दुबई में 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024' को संबोधित किया। बीते वर्षों में अपनी सरकार पर, देश की जनता के लगातार बढ़ते भरोसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह गवर्नेंस में जन-भावनाओं को प्राथमिकता देने के कारण संभव हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में समावेशी और सबको साथ लेकर चलने वाली सरकारों की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024 को संबोधित किया
February 14th, 02:09 pm
पीएम मोदी ने दुबई में 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024' को संबोधित किया। बीते वर्षों में अपनी सरकार पर, देश की जनता के लगातार बढ़ते भरोसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह गवर्नेंस में जन-भावनाओं को प्राथमिकता देने के कारण संभव हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में समावेशी और सबको साथ लेकर चलने वाली सरकारों की जरूरत है।विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर की अहम भूमिका: पीएम मोदी
February 02nd, 04:31 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में, भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली मोबिलिटी एग्जीबिशन 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2024' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो, ऑटोमोटिव क्षेत्र में भारत की शक्ति को शानदार ढंग से प्रदर्शित करती है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज का भारत, 2047 तक विकसित बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर की अहम भूमिका है।प्रधानमंत्री ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 को संबोधित किया
February 02nd, 04:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में, भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली मोबिलिटी एग्जीबिशन 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2024' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो, ऑटोमोटिव क्षेत्र में भारत की शक्ति को शानदार ढंग से प्रदर्शित करती है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज का भारत, 2047 तक विकसित बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर की अहम भूमिका है।प्रधानमंत्री 12 जनवरी को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे
January 11th, 11:12 am
पीएम मोदी, 12 जनवरी 2024 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वह नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुंबई में पीएम, अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री, नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहाँ वह ₹12,700 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शरुआत करेंगे।