पीएम की भूटान की राजकीय यात्रा पर साझा प्रेस बयान

November 12th, 10:00 am

भूटान के नरेश, जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की। इस दौरान पीएम ने भूटान के चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो के 70वें जन्मदिवस समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भाग लिया। पीएम मोदी ने 1020 मेगावाट पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया और भारत एवं भूटान के बीच कई समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की

November 11th, 06:14 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने थिम्पू में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान भूटान के नरेश ने दिल्ली हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पड़ोसी देशों के राजनेताओं को नववर्ष पर बधाई दी

January 01st, 05:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नेरन्‍द मोदी ने पड़ोसी देश भूटान के नरेश जिग्‍मे खेसर नाम्‍गयाल वांगचुक, प्रधानमंत्री श्री ल्‍योचेन डा. एल त्‍शेरिंग, श्रीलंका के राष्‍ट्रपति श्री गोताबाया राक्षपक्षे, प्रधानमंत्री मंहिदा राजपक्षे,मालदीव के राष्‍ट्रपति श्री इब्राहिम मोहम्‍मद सोले, नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के पी शर्मा ओली और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री सुश्री शेख हसीना को टेलीफोन कर नववर्ष की बधाई दी।