प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 23rd, 03:39 pm
पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के महान विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि जो महान आत्माएँ राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने निजी हितों का त्याग करती हैं, वे अमर हो जाती हैं।बंगाल का गौरव लौटाने का कार्य आरंभ: पश्चिमबंग दिवस समारोह में पीएम मोदी
June 20th, 05:13 pm
हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर हुगली में आयोजित समारोह में भाग लिया
June 20th, 05:00 pm
हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
June 20th, 08:30 am
पश्चिमबंग दिवस पर बधाई देते हुए, पीएम मोदी ने भारत के साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और समाज सुधार में पश्चिम बंगाल के अमूल्य योगदान को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, हर जगह कमल खिल रहा है: बीजेपी मुख्यालय से पीएम मोदी
May 04th, 07:01 pm
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पल को ऐतिहासिक, भावुक और लोकतंत्र तथा प्रदर्शन आधारित शासन में जनता के भरोसे की मजबूत पुष्टि बताया। पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती में नजर आए प्रधानमंत्री का यह रूप संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है और बंगाल के इस अहम जनादेश के महत्व को भी प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।कई राज्यों में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
May 04th, 07:00 pm
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पल को ऐतिहासिक, भावुक और लोकतंत्र तथा प्रदर्शन आधारित शासन में जनता के भरोसे की मजबूत पुष्टि बताया। पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती में नजर आए प्रधानमंत्री का यह रूप संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है और बंगाल के इस अहम जनादेश के महत्व को भी प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी
April 26th, 01:50 pm
पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी
April 26th, 01:30 pm
पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 26th, 01:24 pm
पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 24th, 11:45 am
पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी
April 24th, 11:35 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश
April 24th, 11:30 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।आज भाजपा गुड गवर्नेंस और लास्ट माइल डिलीवरी का सिंबल बन गई है: पीएम मोदी
April 06th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।पीएम मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
April 06th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।TMC की गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने जा रहे हैं: कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 03:30 pm
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।पीएम मोदी ने कोलकाता में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 14th, 03:00 pm
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी
January 20th, 11:16 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”पीएम मोदी ने नए पार्टी अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
January 20th, 11:15 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम, हर पग, हर प्रयास, राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित हो: लखनऊ में पीएम मोदी
December 25th, 06:16 pm
पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।