प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं

September 05th, 08:36 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन को पोषित करने के लिए शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। श्री मोदी ने कहा, हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके जीवन और विचारों का भी स्मरण करते हैं।

प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

September 05th, 08:07 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती, जिसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।