प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया

August 15th, 07:26 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

July 26th, 06:47 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के साथ रिपब्लिक स्क्वायर में आयोजित, मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने मालदीव की जनता और सरकार को हार्दिक बधाई दी और इस सम्मानपूर्ण निमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में एक शानदार परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं, जिनमें मालदीव की राष्ट्रीय उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रधानमंत्री की उपस्थिति भारत-मालदीव संबंधों में एक अहम माइलस्टोन है, जबकि 2025 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल भी पूरे हो रहे हैं।

भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी

July 25th, 09:08 pm

भारत-मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर, पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने संयुक्त रूप से स्मारक डाक टिकट जारी किए। ये टिकट दोनों देशों के सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाते हैं। इन पर केरल के Beypore के ऐतिहासिक बोटयार्ड में हस्तनिर्मित एक बड़ी लकड़ी की नाव Uru और पारंपरिक मालदीव की फिशिंग बोट Vadhu Dhoni को दर्शाया गया है।

प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की

July 25th, 08:48 pm

पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से माले में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने Comprehensive Economic and Maritime Security के लिए, भारत-मालदीव जॉइंट विजन के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की, तथा वे छह समझौता ज्ञापनों (MOUs) के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने Neighbourhood First और विजन MAHASAGAR पॉलिसीज के अनुरूप, मालदीव के साथ संबंधों को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया

July 25th, 08:43 pm

पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने संयुक्त रूप से, माले में भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित मालदीव के अत्याधुनिक रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया। यह मालदीव की डिफेंस और लॉ-एनफोर्समेंट अथॉरिटीज की क्षमताओं को बढ़ाने में योगदान देगा।

मालदीव का, भारत की ‘Neighbourhood First’ पॉलिसी और MAHASAGAR विजन में अहम स्थान: पीएम मोदी

July 25th, 06:00 pm

प्रेसिडेंट मुइज्जू के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोहराया कि मालदीव, भारत की ‘Neighbourhood First’ पॉलिसी और MAHASAGAR विजन में एक अहम स्थान रखता है। उन्होंने कमर्शियल और कल्चरल संबंधों को गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट-एक्शन एवं रिन्यूएबल-एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मालदीव के लिए भारत के निरंतर समर्थन को व्यक्त किया।

पीएम मोदी मालदीव के माले पहुँचे

July 25th, 10:28 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कुछ देर पहले मालदीव पहुँचे। प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। पीएम, मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे

यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

July 23rd, 01:05 pm

पीएम मोदी 23 से 26 जुलाई के बीच, ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री की यूनाइटेड किंगडम और मालदीव यात्रा (23-26 जुलाई, 2025)

July 20th, 10:49 pm

पीएम मोदी 23-26 जुलाई के बीच, UK की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के लिए वैश्विक नेताओं को धन्यवाद दिया

January 26th, 05:56 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर दी गई बधाई और शुभकामनाओं के लिए वैश्विक नेताओं का आभार प्रकट किया।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का परिणामी ब्यौरा

October 07th, 03:40 pm

नई दिल्ली में भारत और मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मौजूदगी में महत्वपूर्ण सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने खेल और युवा मामलों, करेंसी स्वैप, भ्रष्टाचार से निपटने और मालदीव के अधिकारियों की ट्रेनिंग तथा कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।

भारत और मालदीव: व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का एक विजन

October 07th, 02:39 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को स्‍ट्रैटेजिक दिशा देने के लिए, व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी” विजन अपनाया और इस संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जन-केंद्रित और भविष्योन्मुखी यह साझेदारी, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता का आधार बनेगी।

मालदीव के लिए सदैव फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका में रहा है भारत: पीएम मोदी

October 07th, 12:25 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। इस अवसर पर आयोजित एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और ‘सागर’ विजन में मालदीव की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि मालदीव की सहायता में, भारत हमेशा फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका में रहा है।

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया

August 15th, 09:20 pm

पीएम मोदी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रगति की दिशा में देश की यात्रा एवं इसके बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों की मजबूती और समृद्ध भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोस के देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं की भागीदारी

June 09th, 11:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 09 जून 2024 को राष्ट्रपति भवन में हुआ। समारोह में भारत के पड़ोस के देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया।

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नेताओं का दौरा

June 08th, 12:24 pm

2024 के आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 09 जून 2024 को निर्धारित है। इस अवसर पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशेष अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति के साथ बैठक की

December 01st, 09:35 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 01 दिसंबर 2023 को संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन के मौके पर मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को मालदीव का राष्ट्रपति निर्वाचित किए जाने पर बधाई दी

October 01st, 09:34 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को मालदीव के राष्ट्रपति निर्वाचित किए जाने पर बधाई दी है।